बैतूल अपडेट

Govansh Ki Taskari Jari : नई सरकार आने पर भी रूक नहीं रही गोवंश तस्करी, 16 मवेशियों की बचाई जान

Govansh Ki Taskari Jari : नई सरकार आने पर भी रूक नहीं रही गोवंश तस्करी, 16 मवेशियों की बचाई जान
Govansh Ki Taskari Jari : नई सरकार आने पर भी रूक नहीं रही गोवंश तस्करी, 16 मवेशियों की बचाई जान

Govansh Ki Taskari Jari : बैतूल। प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद भी गोवंश तस्करी पर रोक लगती नजर नहीं आ रही है। ऐसे ही एक मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने जंगल के रास्ते हो रही तस्करी का पर्दाफाश किया है। संगठन ने 16 गोवंश की जान बचाने के साथ ही एक आरोपी को भी पकड़ा है।

संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रमुख सूरज खाड़िया ने बताया कि संगठन के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव को सूचना मिली थी कि शाहापुर थाना क्षेत्र के जंगल तस्करों द्वारा क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांध कर बैलों एवं गायों को महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाने के लिए ले जाया जा रहा है। (Govansh Ki Taskari Jari)

इसकी जानकारी संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय को देकर गोवंश तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई गई। साथ ही पुलिस को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। (Govansh Ki Taskari Jari)

गोवंश को पहुंचाया रामपुर माल गौशाला (Govansh Ki Taskari Jari)

युवा जिला महामंत्री अमित यादव ने बताया कि 16 गोवंश को तीन आरोपी हकेल कर जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। संगठन के सदस्यों द्वारा गौवंश तस्करी करने वाले 1 आरोपी को पकड़ लिया गया। अन्य 2 आरोपी संगठन के सदस्यों देख फरार होने में सफल हो गए हैं। सभी गौवंश को रामपुर माल गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। (Govansh Ki Taskari Jari)

इस तरह करते हैं गोवंश की तस्करी (Govansh Ki Taskari Jari)

प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन यादव ने बताया  कि गौवंश तस्करी में पकड़ा आरोपी पाढर बांसपानी का निवासी हैं। जिससे पूछताछ की तो उसने बताया कि हम गौवंश को महाराष्ट्र के व्यापारी को बेचते हैं। हमारा सौदा होने के बाद रात्रि में गाड़ियों में लोड कर देते हंै। उसके बाद हमें नहीं पता कि गौवंश को कहां लेकर जाते हैं। (Govansh Ki Taskari Jari)

तस्करी का निकाला नया तरीका (Govansh Ki Taskari Jari)

प्रांत सह सचिव बंटी सरिया ने कहा कि गौ तस्करों ने नया तरीका निकाला है जो निरंतर गौ तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। वे गोवंश को जंगलों में छिपा कर भूखा प्यासा रखा करते हैं और रातों में महाराष्ट्र की गाड़ियों के माध्यम से गौवंश को महाराष्ट्र पहुँचाने का कार्य किया जाता है। (Govansh Ki Taskari Jari)

गोवंश बचाने में इनकी रही भूमिकाइस कार्यवाही में पुलिस विभाग से  आरक्षक राजेश सैने, आरक्षक नीरज पांडे और संगठन से प्रखंड संयोजक मुकेश यादव, प्रखंड महामंत्री रवि यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मोनू धूर्वे, प्रखंड सह सचिव कृष्णा धुर्वे आदि मौजूद रहे। (Govansh Ki Taskari Jari)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button