बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

annual inspection : सम्मेलन में पुलिस कर्मियों ने एसपी के समक्ष रखी यह मांग : गंज थाने के वाहन चालक को लगी फटकार

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
मंगलवार को रक्षित केंद्र में पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा वार्षिक निरीक्षण एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में शासकीय आवास/कार्यालयीन बिल्डिंग परिसर आदि की साफ-सफाई एवं रिकॉर्डों को दुरुस्त करवाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों का निरीक्षण समय-समय पर किया जाता है। जिसमें परेड, सैनिक सम्मेलन एवं विभिन्न दस्तावेज, रखरखाव की जांच की जाती है। उत्तम पाए जाने पर परितोष भी प्रदान किया जाता है।

परेड में जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी और उनका स्टाफ उपस्थित रहा। परेड निरीक्षण के दौरान उत्तम वेशभूषा के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा प्रदान की गई। साथ ही परेड के महत्व को बताया गया। जनरल परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले भर के थानों एवं रक्षित केंद्र में उपलब्ध वाहनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्राइवरों को फर्स्ट एड किट रखने, अग्निशामक यंत्र की समय-समय पर फीलिंग कराने निर्देश दिए। ड्राइवरों के लाइसेंस रीन्यू डेट एवं आंखों का परीक्षण हर छह माह में कराने के निर्देश रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल को दिए। परेड के दौरान वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, ब्रेक, पीएस सिस्टम, जाली आदि को चेक किया गया। देखें वीडियो…

आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए फील्ड में चलने वाले समस्त वाहनों में टियर गैस बॉडी हेलमेट जाली आदि को अनिवार्य रूप से रखवाया गया। एमटी परेड के दौरान बज्र वाहन से टियर गैस चलवा कर निरीक्षण कराया। थाना गंज के वाहन दुरुस्त नहीं होने पर वाहन चालक को फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें…  बैतूल में बवाल : जब प्रदर्शनकारी हुए उग्र, पुलिस पर किया पथराव, काबू पाने पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, किया लाठी चार्ज

सैनिक सम्मेलन का आयोजन

वार्षिक निरीक्षण के रक्षित केंद्र में आयोजित सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। सम्मेलन में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं सुझाव को सुना गया। समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

यह रखी कर्मचारियों ने मांग

कर्मचारियों द्वारा रक्षित केंद्र में सैलून की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया। आवास, पानी आदि की समस्याओं को रखा गया। दरबार समाप्ति के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं एसडीओपी को थाने के कर्मचारियों की समस्याओं को समय-समय पर सुनने एवं उनके निराकरण करने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए। महिला कर्मचारियों को उनके छोटे बच्चों की समस्या का निराकरण करने के लिए थानों के नजदीक आंगनवाड़ी केंद्र भेजने एवं उनमें जो सुविधाओं का लाभ लेने के सुझाव दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह रहे मौजूद

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी बैतूल सृष्टि भार्गव, एसडीओपी शाहपुर महेंद्र मीणा, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया, एसडीओपी सारनी रोशन जैन, एसडीओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित, डीएसपी महिला सेल पल्लवी गौर, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…Police Museum : प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम का हुआ शुभारंभ, यहां देख सकेंगे ऐतिहासिक सामग्री के साथ ही आदिवासी संस्कृति की झलक

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button