मध्यप्रदेश अपडेट

MP Heavy Rain Alert: कल से स्ट्रॉन्ग सिस्टम लाएगा धुआंधार बारिश, MP के कई जिलों में रेड अलर्ट

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के गुना और बैतूल से होकर गुजर रहे एक ट्रफ के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। दूसरी ओर कल सोमवार से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह सिस्टम प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धुआंधार बारिश कराएगा। आज रविवार को प्रदेश के 3 जिलों में अति भारी और 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं सोमवार के लिए 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार एक निम्र दाब क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अवस्थित है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण 7.6 किमी. की ऊंचाई पर सक्रिय है। यह 18 अगस्त की सुबह अवशिष्ट चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में गुजरात पहुंच जाएगा। एक मानसून ट्रफ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने निम्र दाब क्षेत्र के केंद्र विशाखापट्टनम से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अरब सागर, दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा में सक्रिय है। एक ट्रफ पूर्वोत्तर अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने निम्र दाब क्षेत्र से जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण तक विस्तृत है। वहीं 18 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी और पश्मि-मध्य बंगाल की खाड़ी पर नया निम्र दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

आज इन जिलों के लिए चेतावनी जारी (MP Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 3 जिलों खरगौन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 115.6 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इनके अलावा भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण की गतिविधियों का ज्यादा असर रहेगा।

सोमवार को इन जिलों के लिए अलर्ट (MP Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें बड़वानी और बुरहानपुर शामिल हैं। इन जिलों में 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से अधिक यानी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। धार, खरगौन और खंडवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, रतलाम, सिहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट जिलों में भारी होने की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में भी बारिश का मौसम बना रहेगा।

प्रदेश में अब तक हो चुकी 84 प्रतिशत वर्षा (MP Heavy Rain Alert)

इस सीजन में अभी तक 31 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है। इस तरह अभी तक कोटे की 84 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6 इंच दूर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे अगस्त महीने में बारिश जारी रहेगी। लिहाजा, इसी महीने बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में बहुत कम बारिश हुई है। इससे उन जिलों के लोगों में चिंता भी है।

प्रदेश के किस क्षेत्र में क्या है स्थिति (MP Heavy Rain Alert)

प्रदेश में अब तक ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 30 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 20 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। (MP Heavy Rain Alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button