Mahatma Gandhi : बैतूल के खेड़ी और बारालिंग आए थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi : बैतूल के खेड़ी और बारालिंग आए थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़ (बैतूल)

Mahatma Gandhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा के वैसे तो बहुत से मायने हैं। सच कहा जाए तो उन्होंने दांडी यात्रा के माध्यम से अंग्रेजी सल्तनत को हिलाकर रख दिया था। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की बात करे तो महात्मा गांधी का सानिध्य इस जिले को भी प्राप्त हो चुका है।

Mahatma Gandhi : बैतूल के खेड़ी और बारालिंग आए थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

उन्होंने यहां बैतूल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदीचंद गोठी के निवास पर कुछ समय बिताया। वहीं वे दांडी यात्रा यानी पदयात्रा के दौरान खेड़ी सांवलीगढ़ भी आए। खेड़ी सांवलीगढ़ में उन्होंने गांधी चौक में ग्रामीणों की बैठक ली। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में फैले छुआछूत जैसे भेदभाव को मिटाया।

 

उन्होंने देखा कि गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पानी भरने के कुएं अलग थे। उन्हें पंचायती या सार्वजनिक कुओं से पानी नहीं भरने दिया जाता था। उन्होंने गांव पटेल मोतीलाल ठाकरे, सुंदर लाल ठाकरे सरपंच से बात कर इस भेदभाव को मिटाया। और पंचायती कुएं से सभी को पानी भरने की स्वतंत्रता दिलाई।

इसके पश्चात वे दांडी यात्रा के दौरान ताप्ती नदी के तट बारालिंग पहुंचे। अंग्रेज महिला मीरा बेन जो बारालिंग में ही रहती थी, उनसे मुलाकात की और संत रंगराव महाराज से भेंट कर पुन: बैतूल पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदीचन्द गोठी के निवास पर रुके।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment