धर्म/अध्यात्म अपडेट

Mahashivaratri Mistakes: आज महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सौभाग्‍य की जगह दुर्भाग्‍य के खुल जाएंगे रास्‍ते

Mahashivaratri Mistakes: Do not commit these mistakes even by mistake on the day of Mahashivaratri, the path of misfortune will open instead of good fortune

Mahashivaratri Mistakes: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सौभाग्‍य की जगह दुर्भाग्‍य के खुल जाएंगे रास्‍ते
Source – Social Media

Mahashivaratri Mistakes: महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है। ये दिन पूरे भारत के नागरिकों के लिए बड़ा पवित्र दिन होता है। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इससे जुड़ी कई ऐसी कथाएं है। कथा है कि महाशिवरात्रि के दिन ही महादेव ने माता पार्वती से विवाह रचाया था। इस दिन व्रत रखने और और पूजा करने पर बहुत लाभ होता है। सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती। साथ ही लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है। वैसे तो भोलेनाथ का स्वभाव बहुत ही सरल माना जाता, वो बहुत जल्द अपने भक्तों पर मेहरबान हो जाते हैं। कई लोगों को पूजा के बारे में अच्‍छे से जानकारी नहीं होती इससे वे कई गलतियां कर बैठते है। आज हम आपको बता रहे है कि भगवान शिव की पूजा में कौन सी गलतियां है, जो किसी को भी नहीं करना चाहिए। इससे भोलेनाथ को भी रुष्ट कर सकती है।

Also Read : mahamrityunjay mantra: सोमवार स्पेशल : आज सुन लेंं 108 बार महामृत्‍युंजय मंत्र, सारे कष्‍टों हो जाएंगे दूर

ये पांच गलतियां भूल से भी ना करें (Mahashivaratri Mistakes)

1. पूजा के दौरान कभी भी शिवलिंग पर तुलसी ना चढ़ाएं। भगवान शिव की पूजा के दौरान तुलसी का पत्ता वर्जित होता है। महादेव को धतूरा, बेलपत्र और दूध चढ़ाना शुभ होता है।

2. इस दिन काले वस्त पहना बहुत अशुभ माना जाता है। भगवान शिव का पसंदीदा रंग हरा होता है।

3. भगवान शिव पर कुमकुम चढ़ाना भी अनुचित माना जाता है। कहा जाता है कि महादेव वैरागी हैं इसलिए उनपर इसे चढ़ाना जीवन में कठिनाइयाँ ला सकता है।

4. कभी भी शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला फल ना खाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है। घर में अशान्ति होती है और धन की हानी होती है।

5. पूजा के दौरान भगवान शिव पर कुछ फूलों को चढ़ाना बहुत ही हानिकारक माना जाता है। जिसमें मालती, चम्पा, जूही, कुंद और केसर शामिल हैं।

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्‍य मान्‍यताओं पर आधारित है। इसकी बैतूल अपडेट पुष्टि नहीं करता।)

Also Read : Feng Shui Tips: नहाते समय इन पांच चीजों का इस्‍तेमाल करने से दूर होगा तनाव, सुख-शांति के साथ परिवार में बढ़ेगा प्रेम खुल जाएंगे सफलता के मार्ग

Also Read : Pan Thandai Recipe: इस बार महाशिवरात्रि पर ट्राई करें स्वाद और सेहत के गुणों से भरी ये पान ठंडाई, इस तरह करें तैयार

Related Articles

Back to top button