देश/विदेश

Weather Update : अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर होगी भारी बारिश

Weather Update : मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड के तेवर बहुत ज्यादा तीखे नहीं हुए हैं। लेकिन, बीती रात पश्चिमी राजस्थान में 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। इसका असर जल्द ही मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। वर्तमान में पचमढ़ी में सबसे कम तापमान लगातार दर्ज किया जा रहा है। वहीं अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Weather Update : अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर होगी भारी बारिश

मध्यप्रदेश में पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

Weather Update : मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड के तेवर बहुत ज्यादा तीखे नहीं हुए हैं। लेकिन, बीती रात पश्चिमी राजस्थान में 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। इसका असर जल्द ही मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। वर्तमान में पचमढ़ी में सबसे कम तापमान लगातार दर्ज किया जा रहा है। वहीं अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या इससे ज्यादा) होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

यहां आई तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसका जल्द ही देश के दूसरे हिस्सों पर भी असर पड़ेगा। यहां की ठंडी हवाएं पहुंचने पर देश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ेगी। हालांकि फिलहाल देश के शेष हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है।

पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा स्थान

मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में लगातार बना हुआ है। यहां पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 11 से 12 के बीच झूल रहा है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे रहा।

इसके अलावा शाजापुर के गिरवर 14.9 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 15.2 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 15.4 डिग्री सेल्सियस, शहडोल के कल्याणपुर और राजगढ़ में 15.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा तापमान

इसके विपरीत मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। सबसे ज्यादा तापमान बड़वानी के तालुन में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा नर्मदापुरम में 33.9, नीमच के मरूखेड़ा में 33.3, रतलाम और गुना में 33.2 और आगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 5 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 5 दिनों में भी मध्यप्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश या गरज-चमक की स्थिति नहीं बनेगी। देश के अन्य कई हिस्सों में जरुर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश

बीते 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर; नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर; अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

केरल तमिलनाडु में हुई भारी वर्षा

केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। केरल और माहे के अलाप्पुझा (जिला अलाप्पुझा) में 11 सेंटीमीटर, मनकोम्पु (जिला अलाप्पुझा) में 9 सेंटीमीटर; तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के पोन्नेरी (जिला तिरुवल्लुर) में 9 सेंटीमीटर और कराईकल (जिला कराईकल) 7 सेंटीमीटर बारिश हुई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button