Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के भाव में लगी आग, MP के इन शहरों में महंगा हो गया ईंधन, जानें नए रेट
Petrol Diesel Price Today: Petrol-Diesel prices on fire, fuel becomes costlier in these cities of MP, know new rates
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में हर हर दिन बढ़त देखने के लिए मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल एक बार फिर से $85 प्रति बैरल के पार जा चुका है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दामों को कंपनियों ने नहीं बढ़ा है। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि देखी गई है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
मप्र में अधिकांश जिलों में बढ़े दाम
अलीराजपुर में 0.21 रुपये, बड़वानी में 0.21, बालाघाट में 0.37, बैतूल में 0.78 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, दतिया में 0.35 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, होशंगाबाद में 0.73 रुपये, जबलपुर में 0.11 रुपये, खरगोन में 0.74 रुपये, मुरैना में 0.68 रुपये, राजगढ़ में 0.48 रुपये, रतलाम में 0.08 रुपये, रीवा में 1.12 रुपये, सिवनी में 0.46 रुपये, शाजापुर में 0.40 रुपये, शहडोल में 0.04 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.28 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि धार, दमोह, डींडौरी, ग्वालियर, मंदसौर, सागर, सतना, सीहोर, श्योपुर, उमरिया और विदिशा में पेट्रोल के भाव में गिरावट हुई है। लेकिन महानगरों की तुलना में ज्यादा है।
ऐसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today)
भारत में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तेल विपणन कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों संशोधन करती है। जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। दूसरी ओर यदि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें गिरती हैं, तो हम भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी जाती हैं। हम अपने पाठकों को पेट्रोल और डीजल की दैनिक कीमतों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि वे उसी हिसाब से पेट्रोल भरने की अपनी जरूरत की योजना बना सकें।
- Also Read : Curly Hair Tips: घुंघराले (कर्ली) बालों को बहुत ही बेहतरीन लुक देेने के लिए अपनाएं ये टिप्स
भारत में क्यों ज्यादा है पेट्रोल डीजल के दाम? (Petrol Diesel Price Today)
अपने पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में सबसे महंगा ईंधन है। बता दें कि पूर्व की सरकार पहले पेट्रोल और डीजल पर सब्सिडी देती थी। जबकि कुछ वर्षों से सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क जोड़ा है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत महंगा हो गया हैं। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री के कारण सामाजिक योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना है। इससे आम लोगों पर बोझ बढ़ रहा है। लंबी अवधि के लिए सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की संभावना देखते हुए इस तरह के फैसले ले रही है। सरकार को और अधिक टिकाऊ दीर्घकालिक समाधान खोजने की आवश्यकता है।
- Also Read : Ganesh Vandana: आज सुन ली ये गणेश वंदना तो बन जाएगा आपका दिन, करें सुबह की सकारात्मक शुरूआत
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कई तरह से चेक कर सकते हैं अपने शहर की कीमतों को जानने के लिए आपके लिए एसएमएस सबसे अच्छा तरीका है।
यदि आप HP के पंप पर हैं तो आप एक एसएमएस भेज सकते हैं: HP Price डीलर कोड और इसे 9222201122 पर भेजें।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन या IOC के लिए एसएमएस भेजें:
टाइप करें: RSP डीलर कोड और इसे 9224992249 पर भेजें। आप ऑनलाइन पेट्रोल डीजल के रेट जान सकते हैं। कई वेबसाइटों आपको अपने शहर की दैनिक इंधन की दरें प्रदान करती हैं। याद रहे कि देश की सबसे बड़ी रिटेलर इंडियन ऑयल हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन करती है। तो, आप इस समय के बाद हर रोज लाइव पेट्रोल की कीमत की जांच कर सकते हैं।
बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



