बड़ी खबरें

SBI Har Ghar Lakhpati RD Plan: मजदूर से लेकर आम आदमी तक, SBI का यह प्लान सबको बना रहा लखपति

SBI Har Ghar Lakhpati RD Plan: बचत को बढ़ावा देने के लिए सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए कई योजनाएं चला रही है। दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी इस तरह की कई योजनाएं चला रहे हैं। ऐसी ही एक शानदार स्कीम भारतीय स्टेट बैंक भी चला रहा है। यह स्कीम इतनी गजब की है कि एक मजदूर व्यक्ति भी लखपति बन सकता है।

एसबीआई की इस योजना का नाम है हर घर लखपति। यह योजना खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो छोटी-छोटी बचत करके भविष्य में बड़ी राशि हासिल करना चाहते हैं। इस योजना से लोग अनुशासित तरीके से थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर लाख रुपये या उससे अधिक की पूंजी जुटा सकते हैं।

कैसे करना होता है राशि

हर घर लखपति योजना एक रिकरिंग डिपॉजिट यानी आवर्ती जमा योजना है। इसमें ग्राहक हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं। तय समय पूरा होने पर जमा रकम के साथ ब्याज भी मिलता है। इस तरह अंत में ग्राहक के खाते में एक बड़ी राशि जमा हो जाती है। योजना की अवधि ग्राहक अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार तीन साल से लेकर दस साल तक चुन सकते हैं।

SBI Har Ghar Lakhpati RD Plan: मजदूर से लेकर आम आदमी तक, SBI का यह प्लान सबको बना रहा लखपति

बचत की आदत डालना है उद्देश्य

यह योजना केवल वित्तीय लाभ देने के लिए ही नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य आम लोगों को बचत की आदत से जोड़ना भी है। जिन लोगों को नियमित बचत करने में कठिनाई होती है, उनके लिए यह योजना एक आसान विकल्प है। बैंक का मकसद है कि हर घर में एक ऐसी राशि जमा हो सके जिससे भविष्य की छोटी-बड़ी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें।

योजना में कितना मिलता है ब्याज

योजना में ब्याज दर सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग है। सामान्य ग्राहक को सालाना अधिकतम 6.75 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी ज्यादा दर यानी 7.25 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ दिया जाता है। निवेश की अवधि 3 से 10 साल के बीच रखी गई है, ताकि ग्राहक अपनी आय और क्षमता के अनुसार अवधि तय कर सके।

SBI Har Ghar Lakhpati RD Plan: मजदूर से लेकर आम आदमी तक, SBI का यह प्लान सबको बना रहा लखपति

न्यूनतम मासिक जमा राशि

योजना में हर महीने जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि लगभग 593 रुपये है। यदि कोई ग्राहक लगातार दस साल तक यह राशि जमा करता है तो उसे ब्याज समेत लगभग एक लाख रुपये की रकम प्राप्त होगी। इस प्रकार कम आमदनी वाले लोग भी आसानी से इस योजना से जुड़ सकते हैं।

मैच्युरिटी के पहले निकालने पर

अगर कोई ग्राहक बीच में ही आरडी तोड़ना चाहता है तो उसे प्रीमैच्योर क्लोजर की सुविधा मिलती है, लेकिन इस पर पेनल्टी लगाई जाती है। पांच लाख रुपये से कम की राशि पर 0.50 प्रतिशत और उससे अधिक राशि पर 1 प्रतिशत की पेनल्टी लागू होती है। इसके अलावा यदि कोई ग्राहक समय पर किस्त जमा नहीं कर पाता तो उस पर भी जुर्माना लगता है। उदाहरण के लिए, पांच साल तक की अवधि में प्रति सौ रुपये पर 1.50 रुपये और पांच साल से ज्यादा की अवधि में प्रति सौ रुपये पर 2 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।

ऋण लेने की भी मिलती सुविधा

इस योजना के तहत जमा राशि के आधार पर ग्राहक बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाए लेकिन वे अपनी बचत तोड़ना न चाहें। ऋण की सीमा बैंक की नीतियों के अनुसार तय की जाएगी।

इनके लिए उपयोगी यह योजना

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनकी आमदनी सीमित है लेकिन वे भविष्य में किसी बड़े खर्च के लिए पूंजी तैयार करना चाहते हैं। विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, गृहिणियां या छोटे व्यापारी सभी इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि उन्हें अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ मिलता है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button