यूटिलिटी अपडेट

Investment Tips: मिल गया अमीर बनने का सीक्रेट! ऐसे करोड़पति कभी नहीं होते गरीब, ये है 15*15*15 का जादुई फॉर्मूला

Investment Tips: Found the secret of becoming rich! Such millionaires never become poor, this is the magic formula of 15*15*15

Investment Tips: मिल गया अमीर बनने का सीक्रेट! ऐसे करोड़पति कभी नहीं होते गरीब, ये है 15*15*15 का जादुई फॉर्मूला
Source – Social Media

Investment Tips: आज के समय में हर कोई पैसा कमाना चाहता है, अमीर बनना चाहता है, लेकिन पैसे कमाने से ज्यादा मुश्किल है पैसे को संभालना। अक्सर देखते है कि कमाई के साथ खर्चे भी बढ़ते जाते है और हम सेविंग पर ध्यान देना ही भूल जाते है। यदि आप छोटी छोटी बचत योजना बनाकर करें तो यकीनन आप बहुत जल्दी करोड़पति बन सकते है। ये हम नहीं कह रहे। अमीर बनने का फॉर्मूला है। जिसको फॉलो करने वाला कभी गरीब नहीं रहता। यह फार्मूला है 15*15*15.

हर कोई कर सकता निवेश(Investment Tips)

इस फार्मूला के जरिए कोई भी व्यक्ति चाहे वह सरकारी नौकरी में हो, प्राइवेट नौकरी में या कोई बिजनेस करता हो, निवेश करके करोड़पति बन सकता है। आइये जानते हैं आखिर कैसे 15*15*15 रूल के जरिए करोड़पति बना जा सकता है।

क्या है रूल 15*15*15?

जैसा कि आप सभी जानते हैं म्यूचूअल फंड एसआईपी से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है और इसमें एक बार में रकम जमा करने की जरूरत नहीं होती, साथ ही रिस्क भी कम होती है। एसआईपी के जरिए आप अपनी सुविधा अनुसार निवेश कर सकते हैं और लंबी अवधि में आपको बड़ा मुनाफा भी होगा।

ऐसे बन जाएगा एक करोड़ का फंड

इन्वेस्टमेंट प्लानिंग को लेकर 15*15*15 एक लोकप्रिय नियम है, जिसकी मदद से लंबी अवधि में आसानी से एक करोड़ का फंड जुटाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाने और कैलकुलेशन की जरूरत नहीं है। आप बस यह करें कि 15 फीसदी रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड स्कीम में 15 साल के लिए हर महीने 15,000 रुपये का निवेश करें। बस इससे 1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है।

कंपाउंडिंग का दिखेगा जादू (Investment Tips)

म्यूचुअल फंड में ‘कंपाउंडिंग’ शब्द का इस्तेमाल काफी किया जाता है। इसकी मदद से नियमित आधार पर निवेश की गई छोटी-छोटी रकम एक समय के बाद बड़ी पूंजी में तब्दील हो जाती है. अर्जित ब्याज के साथ-साथ संचित ब्याज पर आपके निवेश में वृद्धि ही मूल रूप से चक्रवृद्धि ब्याज या कंपाउंडिंग इंटरेस्ट कहलाता है।

दरअसल ऐसा माना जाता है कि लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड 15 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। रूल 15*15*15 के अनुसार, अगर आप 15 साल की अवधि के लिए 15,000 रुपये प्रति माह निवेश करते हैं जो सालाना आधार पर 15% ब्याज देने में सक्षम है, तो आप 15 साल के अंत में 1,00,27,601 रुपये की राशि अर्जित करने में कामयाब होंगे। इसके अलावा यदि आप इस अवधि को 15 साल तक और बढ़ा देते हैं तो जमा राशि और तेजी से बढ़ेगी इसमें आपके लिए 15*15*30 काम करेगा। 10,38,49,194 रुपये (10 करोड़ रुपये से अधिक) जमा करने में मदद मिलेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button