बैतूल अपडेट

Betul Today News : पुलिस पर मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर-एसपी से शिकायत

Betul Today News : पुलिस पर मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर-एसपी से शिकायत
Betul Today News : पुलिस पर मकान तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर-एसपी से शिकायत

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Today News :  जिले के झल्लार थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जमन्या के एक ग्रामीण ने पुलिस पर बेवजह अपना मकान तोड़ देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसपी से भी की है। कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही का जम कर विरोध किया था।

अपनी शिकायत में जमन्या ग्राम के निवासी पंकेश पिता वासुदेव सूर्यवंशी ने बताया है कि वे जमन्या ग्राम तहसील भीमपुर के खसरा नम्बर 88/1 में विगत कई वर्षों से रहते है। यह भूमि आबादी की भूमि है जो कि ग्राम पंचायत जमन्या एवं राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है। (Betul Today News)

मकान के बाजू में मवेशियों का कोठा बना हुआ है। तहसीलदार और झल्लार पुलिस द्वारा मेरे सह खातेदारों को आवास तोड़ने हेतु सिर्फ मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन हमने जब मकान नहीं तोड़ा तो झल्लार पुलिस ने 12 दिसम्बर को दोपहर में ग्राम के कुछ लोगों के साथ मिलकर बगैर बेदखली का नोटिस दिए ही बेरहमी से मकान तोड़ दिया। (Betul Today News)

ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों ने भी इस घटना का विरोध किया कि बेवजह इस गरीब व्यक्ति का तानाशाही पूर्वक मकान तोड़ दिया गया। जिसमें आवेदक का एक लाख रूपये का नुकसान हो गया। (Betul Today News)

इन सभी से आवेदक वासुदेव परेशान हैं। उसने कलेक्टर बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिले। (Betul Today News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button