धर्म/अध्यात्म अपडेट

Vastu Tips For Plantation: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़, आर्थिक तंगी से हो जाओगे बर्बाद

Vastu Tips For Plantation, GOOD PLANTS, BAD PLANTS, ARTHIK TANGI, GOOD LUCK, GOOD LUCK VASTU, TANGI SE BACHNE KE UPAY, DONT PLANT THESE PLANTS IN HOME,

Vastu Tips For Plantation: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़, आर्थिक तंगी से हो जाओगे बर्बाद
Source: Credit – Social Media

Vastu Tips For Plantation: वास्‍तु में पेड़-पौधों को सकारात्‍मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है और ये हम सभी के जीवन में एक विशेष प्रकार की स्‍फूर्ति और पॉजिटिविटी बढ़ाते हैं। घर के आस-पास पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण में ऑक्‍सीजन के स्‍तर बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। जब हम चलते-फिरते इन पौधों के आस-पास से गुजरते हैं तो इनकी पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी हमारे ऊपर प्रभाव डालती हैं।

इसलिए घर के अंदर सिर्फ वही पेड़-पौधे लगाने चाहिए जो हमें पॉजिटिव एनर्जी देते हों। वास्‍तु में कुछ पेड़ों को नकारात्‍मक प्रभाव वाला माना गया है और साथ ही घर के अंदर इनको लगाने से हमारे ऊपर ग्रहों के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए।

घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़ (Vastu Tips For Plantation)

Vastu Tips For Plantation: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़, आर्थिक तंगी से हो जाओगे बर्बाद

पीपल का पेड़

कई त्योहारों और शुभ अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर घर के आंगन में पीपल का पेड़ मौजूद है तो इससे घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याएं घेरने लगती हैं। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

Source: Credit – Social Media

खजूर का पेड़

घर के आंगन में खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है और आपके सारे बने बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। खजूर का पेड़ तरक्की में बाधा उत्पन्न करते है।

Source: Credit – Social Media

इमली के पेड़

वास्तु जानकारों का कहना है कि इमली के पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही, घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में घर में इस पेड़ को लगाना अशुभ माना गया है। इमली का पेड़ घर में लगाने से रिश्तों में खटास आने लगती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Source: Credit – Social Media

बबूल का पौधा

बबूल का पौधा घर में नहीं लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार सदस्यों के बीच तनाव पैदा होता है। इस पौधे को घर में लगाने से बच्चे भी बीमार रहते हैं।

Source: Credit – Social Media

नागफनी का पौधा (Vastu Tips For Plantation)

कैक्टस के पौधे (cactus plant): कैक्टस यानी नागफनी का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि कैक्टस के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर में रहने वाले लोगों का दुर्भाग्य शुरू हो जाता है।

Related Articles

Back to top button