बैतूल अपडेट

Couple Suicide Betul: डेढ़ साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़ा और पति-पत्नी ने डैम में लगा दी छलांग

Couple Suicide Betul: मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर पास के डैम में कूद गए। घटना सुबह 9 बजे की है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया बड़खेड़ निवासी शुभम करदाते उम्र 25 वर्ष और उसकी पत्नी रोशनी उम्र 22 वर्ष ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था।

Couple Suicide Betul: डेढ़ साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़ा और पति-पत्नी ने डैम में लगा दी छलांग

मासूम को छोड़ा सड़क किनारे

कहा जा रहा है कि शुक्रवार रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी तनाव के चलते शनिवार सुबह दोनों ने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया और फिर बुकाखेड़ी डैम के पानी में छलांग लगा दी।

ग्रामीण ने दी पुलिस को सूचना

घटना के समय हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों को पानी में कूदते हुए देखा। स्थिति समझते ही उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बताया और पुलिस को भी सूचना दी।

Couple Suicide Betul: डेढ़ साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़ा और पति-पत्नी ने डैम में लगा दी छलांग

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इसके बाद थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से डैम में सर्चिंग शुरू की गई। इस बीच ग्रामीणों ने मासूम बच्चे को संभाल लिया और सुरक्षित स्थान पर रख लिया।

डैम से दोनों के शव बरामद

पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से डैम में दोनों की तलाश करवाई गई। तलाशी के बाद दोनों के ही शव डैम से बरामद कर लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मजदूरी करता था शुभम

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं। शुभम के घर में माता-पिता हैं। वहीं उसकी बहन की शादी हो चुकी है। शुभम मजदूरी करता था।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button