बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नाचते-झूमते हुए निकाली गजानन महाराज की पालकी शोभायात्रा, हुआ भंडारा

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    संत गजानन महाराज शेगाँव वाले के प्रकट दिवस पर बुधवार को खेड़ी की इन्द्रा कॉलोनी स्थित संत गजानन मंदिर युवा मंडल ने संत गजानन महाराज की पालकी शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा ग्राम में भ्रमण कर माँ शीतला मंदिर पहुँची। जहाँ पूजा-अर्चना कर पुनः गजानन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए प्रकट उत्सव की खुशियां मनाते रहे।

    गजानन मंदिर में शोभायात्रा पहुंचने के बाद भक्तों ने गजानन महाराज की आरती की और विशाल भंडारा किया। इस कार्यक्रम में संत गजानन मंडल के अध्य्क्ष हेमू माथंकर, सचिन देशमुख, घनश्याम कावरे, रवि मालवी, राजेश देशमुख, राजू बघेल, बबलू पवार, दुधराव राने सहित अन्य भक्त उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button