मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें

Ladli Behna Yojana Installment: Major announcements by CM Mohan Yadav at the Ladli Behna conference—a new hospital, college expansion, and two new Nagar Panchayats.

Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें
Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें

Ladli Behna Yojana Installment: सागर जिले के केसली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन रविवार को विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेश के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां लगभग 190.85 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जबकि बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और आमजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सागर जिले के केसली में रविवार को आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती ने अपने गौरवशाली इतिहास और वीर परंपराओं को आज भी संजोकर रखा है। इस क्षेत्र के वीरों ने देश और समाज के लिए समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद सरकार के लिए सबसे बड़ी ताकत है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के कारण मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

190 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें 68.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 25 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 122.02 करोड़ रुपये की लागत वाले 28 नए कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का अनावरण भी किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुकी है।

Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें
Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें

लाड़ली बहना योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इसके माध्यम से हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह बेहद सुखद है कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार के बेहतर संचालन और जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इससे समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है और उनके सम्मान में भी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाओं के मन में शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर विश्वास बढ़ा है।

महिला नेतृत्व को बताया समय की जरूरत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का सशक्तिकरण और नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के सहयोग तथा आशीर्वाद के कारण सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। महिलाओं को समाज और परिवार दोनों में मजबूत स्थान दिलाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें
Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें

किसानों के लिए सरकार की प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्रफल पहले 44 लाख हेक्टेयर था, जो बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी किसान के खेत तक पानी पहुंचता है तो उसके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आता है।

दुग्ध उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि के साथ-साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। गौशालाओं और गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिदिन होने वाले खर्च में वृद्धि की गई है। इसके अलावा दुग्ध उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान भी दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री की योजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरतमंदों को आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने धरती आबा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जनजातीय समाज के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। आवासहीनों को घर, भूमिहीनों को भूमि के पट्टे और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जरिए सहायता प्रदान की जा रही है।

Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें
Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: नया अस्पताल, कॉलेज विस्तार और दो नई नगर पंचायतें

महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि सरकार द्वारा उनके हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने केसली में सांदीपनि विद्यालय के दूसरे चरण के कार्य को शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा शासकीय हाई स्कूल चिरचिटा सुखजू को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नत करने तथा शासकीय हाई स्कूल देवरी, नाहरमऊ और नन्ही देवरी के उन्नयन की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी केसली का नाम रानी अवंतिबाई के नाम पर रखने का ऐलान किया। साथ ही देवरी में स्टाफ सहित 100 बिस्तरों वाले अस्पताल को शुरू करने की घोषणा भी की।

थावरी जलाशय योजना को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने केसली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित थावरी जलाशय योजना को स्वीकृति प्रदान की। लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने से सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने देवरी में प्याज और लहसुन की खरीद के लिए मंडी परिसर में खरीदी केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय देवरी में विज्ञान संकाय तथा कला संकाय में राजनीति विषय शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने केसली महाविद्यालय में कला और वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने का भी ऐलान किया। वहीं देवरी नगर का नाम बदलकर देवपुरी करने की घोषणा की गई।

देवखंडेराव मंदिर का होगा पर्यटन विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए देवखंडेराव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गौरझामर और ग्राम पंचायत केसली को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देवरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला दौरा था। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रैंप के माध्यम से लाड़ली बहनों के बीच पहुंचकर उन पर पुष्पवर्षा की। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने “धन्यवाद लाड़ले भैया” लिखे प्लेकार्ड प्रदर्शित कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

लाड़ली बहनों के साथ खेला सितोलिया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक अलग अंदाज में भी दिखाई दिए। उन्होंने लाड़ली बहनों के साथ पारंपरिक खेल सितोलिया यानी पिट्टू खेलकर ‘लाड़ली बहना खेल सप्ताह’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वयं मैदान में उतरे और खेल गतिविधियों में भाग लिया। उन्हें खेलते देखकर महिलाओं और युवाओं का उत्साह बढ़ गया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

हितग्राहियों को बांटे लाभ और किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को मंच से लाभान्वित किया। शिक्षा, आजीविका संवर्धन और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े लाभार्थियों को सामग्री और प्रोत्साहन राशि के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया तथा विभागों के प्रयासों की सराहना की।

मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों से किया गया वादा निभाया है। उन्होंने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों को मजबूत बनाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश में भूमि अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति दी जा रही है।

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि यह आयोजन केवल केसली तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत प्रदेश के 1064 मार्गों पर 5,200 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे उन क्षेत्रों को भी परिवहन सुविधा मिलेगी जहां निजी बस संचालक सेवाएं नहीं देते। देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया ने मुख्यमंत्री के पहली बार देवरी विधानसभा आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को लगातार लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक निर्मला सप्रे, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, रानी कुशवाहा, संभागायुक्त अनिल सुचारी, डीआईजी एस.एस. चौहान, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button