बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

5th & 8th Result : कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां एक क्लिक पर ऑनलाइन देखें परीक्षा परिणाम और सीधा प्रसारण

उत्तम मालवीय, बैतूल
मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम 13 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट बच्चे अपने घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने लिंक उपलब्ध कराई है। अंकसूची का प्रिंट आउट 18 मई से मिलेगा।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पोर्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू-ट्यूब चैनल पर दोपहर 2.55 बजे से किया जाएगा। नीचे क्लिक कर देखें सीधा प्रसारण…

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 8 लाख 26 हजार और कक्षा 8वीं परीक्षा में लगभग 7 लाख 56 हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए हैं।

सभी विद्यार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आईडी डालकर देख सकेंगे। इसके साथ ही शिक्षक अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल http://www.rskmp.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि लगभग 12 वर्षों बाद प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप किया गया है। इसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, दूसरे स्कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन तथा केन्द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं।

साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून में किए गए संशोधन के आधार पर इस वर्ष से वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में कक्षोन्नति, पूरक परीक्षा और अनुत्तीर्ण होने पर उसी कक्षा में रोके जाने के प्रावधान भी किए गए हैं।

जिला परियोजना समन्वयक बैतूल सुबोध शर्मा ने बताया कि बच्चों को ऑनलाइन अंकसूची का प्रिंट आउट 18 मई से उपलब्ध कराए जाने का निर्णय राज्य स्तर से लिया गया है। 18 मई से अंकसूची का ऑनलाइन प्रिंट आउट प्राप्त किया जा सकेगा।

व्यवस्था अनुसार संकुल स्तर से संकुल अंतर्गत सभी शालाओं के बच्चों की अंकसूची शालाओं को प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्रा अपनी अध्ययनरत शाला में 18 मई के पश्चात शाला द्वारा सूचित किए गए दिनांक को उपस्थित होकर प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम दी गई लिंक का उपयोग कर प्राप्त कर सकेंगे।

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button