बैतूल अपडेट

Atal bihari bajpayee : भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी का खेड़ी में भी हुआ था आगमन

• मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी बिहारी वाजपेयी (Bharat Ratna Atal Bihari Bihari Vajpayee) का ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के पूर्व विधायक जनसंघी माधव गोपाल नासेरी के घर कई मर्तबा पहुँचे और भोज में भाग लिया। अपने जीवनकाल में वे जब भी बैतूल आते तो माधव गोपाल नासेरी, मुन्नी भैया विजय खण्डेवाल, राजीव खण्डेवाल, सुभाष आहूजा उनके आस पास रहते थे।

माधव गोपाल नासेरी निर्दलीय और सबसे तेज तर्रार विधायक थे। उनकी अटल जी से बहुत नजदीकियां थी। उन्होंने जनसंघ में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और अटल जी के कहने पर ताजिंदगी भाजपा में बने रहे।

माधव गोपाल नासेरी जी को उस समय खेडी का गाँधी माना जाता था। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आज नासेरी परिवार नासेरी भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। परिवार के सदस्य और ग्रामवासी आज भी उनकी मिलनसारिता और हाजिरजवाबी को भूले नहीं हैं।

Total Lockdown in India for 7 Days : क्या भारत भर में आज रात 12 बजे से लगेगा टोटल लॉक डाउन..? यह यू ट्यूब चैनल कर रहा दावा, सरकार की संस्‍था ने बताया…

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button