सोना-चांदी रेट टुडे

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी दामों में भारी उछाल, ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे संकते, बढ़ सकती है कीमतें (09 November 2022)

Gold Silver Price Today: 1,700 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका, आज ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव - Gold Silver Price Today 4 November silver increase 1700 rupees gold

Gold-Silver Price Today (09 November 2022): देवउठनी एकादशी के बाद भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी के सीजन में सोने और चांदी की डिमांड काफी बढ़ जाती है, वैश्विक स्तरों पर दिख रही मजबूती के अनुसार धीरे-धीरे सोना भी महंगा होता जा रहा है। आज 9 नवंबर की सुबह सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। ताजा भाव पर नजर डाले तो 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम 51000 रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है जबकि 999 प्योरिटी वाले 1 किलो चांदी के दाम अब भी 61000 के पास पहुंचे हैं। चलिए जानते हैं क्या है आज का ताजा भाव…

इंडिया में ऑफिशियल वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक 9 नवंबर की सुबह 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 51502 रुपए हो चुकी है। वहीं 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के भाव 51296 रुपए तक पहुंचे हैं वही 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना आज 43100 छात्र रुपए में मिल रहा है जबकि 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 38627 रुपए पर आ गए हैं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड भी आज महंगा हुआ है और इसकी कीमत 30129 रुपए हो गई है जबकि 999 प्योरिटी वाले चांदी के 1 किलो भाव 61839 रुपए है।

सोना- चांदी के दाम में आज मामूली गिरावट, इतनी गिरी कीमतें । Gold Silver Latest Update Today On 24 June 2022 Gold And Silver Price Dropped Know More - News Nation

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Gold Silver Rate Today: Gold, silver prices decline; here's what you pay

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button