Anganwadi Workers Diwali Gift: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली गिफ्ट, सरकार देगी 2-2 हजार रुपये
Anganwadi Workers Diwali Gift: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों का भी उत्साह बढ़ जाता है। नवरात्रि के बाद अब दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार करीब हैं। इस दौरान सरकारें और कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं करती हैं। उन्हें कहीं बोनस दिया जाता है तो कहीं उपहार बांटे जाते हैं।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए दिवाली पर विशेष उपहार देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि राज्य सरकार ने एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) के तहत काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली पर 2000 रुपये का गिफ्ट देने का निर्णय लिया है।
सीधे खाते में पहुंचेगी राशि
यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह कदम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को मान्यता देने और उनके त्यौहार को और खास बनाने के लिए उठाया गया है। इस पहल को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने 40.61 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। संबंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिए गए।

बच्चों की देखभाल में अहम भूमिका
सरकार का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों की देखभाल, पोषण और उनके विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत और सेवा को देखते हुए इस दिवाली पर विशेष ‘भाऊबीजÓ उपहार देने का फैसला किया गया है। जल्द ही यह राशि आईसीडीएस कमिश्नर के माध्यम से सभी तक पहुंचा दी जाएगी।
महाराष्ट्र में इतनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
जून 2023 तक महाराष्ट्र में करीब 110429 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत थीं। ये कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी इलाकों में छोटे बच्चों के पोषण और शिक्षा संबंधी कामकाज देखती हैं। उनके काम की वजह से न केवल बच्चों का स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि ग्रामीण समाज में जागरूकता भी बढ़ती है।

देश भर में इतनी है इनकी संख्या
अगर पूरे देश की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की संख्या लगभग 14 लाख है। ये सभी देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटी रहती हैं।
- यह भी पढ़ें : Tulsi diya benefits: तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाने के ढेरों फायदे, मिलते हैं सुख-समृद्धि और शांति
गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया था। अदालत ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 24800 रुपये और सहायिकाओं के लिए 20300 रुपये कर दिया। पहले कार्यकर्ताओं का वेतन 10000 और सहायिकाओं का 5500 रुपये था।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



