Google New Find My Device Feature: अब ऑफ होने के बाद भी ट्रैक हो जाएगा मोबाइल, चोरी रोकने गूगल ला रहा यह नया फीचर
Google New Find My Device Feature: Mobile will be tracked even after it is off, Google is coming with this new feature to prevent theft

Google New Find My Device Feature: कई बार मोबाइल गुम हो जाता है या फिर चोरी हो जाता है, लेकिन मोबाइल दोबारा कभी मिल नहीं पाता। बहुत ही कम लोग होंगे, जिन्हें मोबाइल वापस मिलता है, लेकिन अब मोबाइल गुम हो जाने या चोरी हो जाने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गूगल एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिससे मोबाइल गुम हो जाने पर इसे ट्रैक किया जा सकेगा। मोबाइल बंद होने पर भी उसकी लोकेशन पता की जा सकेगी। हालांकि इस तरह का फीचर गूगल पहले अवेलेबल करवा चुका है, लेकिन मोबाइल बंद होने के बाद यह फीचर किसी काम का नहीं होता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
फीचर में अपडेट कर रहा गूगल
नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल फाइंड माय डिवाइस फीचर्स को अपडेट करने जा रहा है, जिसके बाद डिवाइस को स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक किया जा सकेगा। फाइंड माय डिवाइस फीचर अपडेट होने के बाद अब मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक किया जा सकता है। बता दें, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया था कि एप्पल के आईफोन स्विच ऑफ होने के बाद ट्रैक कर सकेंगे।
- Also Read : Anil Kapoor Workout : अनिल कपूर को ऐसा क्या हुआ कि जिम में ही लगाना पड़ा मास्क, जानें क्या है मामला
पिक्सल पावर ऑफ फाइंडर (Google New Find My Device Feature)
रिपोर्ट के मुताबिक, Developer Kuba Wojciechowski के अनुसार, गूगल फाइंड डिवाइस फीचर्स पर काम कर रहा है और वह एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे ट्रैक कर सकेगा। इस फीचर का नाम पिक्सल पावर ऑफ फाइंडर होगा।
इस स्मार्टफोन में आ सकता है यह फीचर
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का यह नया फीचर अपकमिंग पिक्सल 8 लाइनअप में देखने को मिल सकता है। इस लेटेस्ट फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए जरूरी हार्डवेयर पिक्सल 8 में दिया जाएगा। इसमें ब्लूटूथ इनेबिल चिप मिलेगी, जो हमेशा एक्टिव रहेगी, फोन बंद होने के बाद भी। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पिक्सल 7 में यह फीचर मिलेगा या नहीं।



