बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Farm Fire : खेत में काटकर रखी थी 14 एकड़ की गेहूं की फसल, आग लगी और हो गई पूरी खाक


▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले में आग लगने के कारण किसानों को भारी नुकसान होने का सिलसिला लगातार जारी है। मुलताई क्षेत्र के एक और किसान को गुरुवार को आग लगने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी फसल खाक हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर साढ़े 3 बजे के लगभग ग्राम खेड़ली बाजार में किसान भावेश बिहारिया के खेत में आग लग गई। खेत में 14 एकड़ की गेहूं की फसल काट के रखी हुई थी। देखते ही देखते इस पूरी फसल में आग लग गई। सूखी फसल होने के कारण आग ने चंद पलों में विकराल रूप ले लिया और पूरी फसल खाक हो गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यदि फायर टीम नहीं पहुंचती तो भारी नुकसान होना तय था। फायर कर्मचारियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसान की पूरी फसल जल गई है। इससे लाखों का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारी राहुल और भूपेंद्र राठौड़ की मुख्य भूमिका रही।

orgy of fire: कोठे में बंधे थे 15 मवेशी, आग लगी और जल गए जिंदा, 7 ने दम तोड़ा, शेष 8 की हालत भी नाजुक, हेमंत पहुंचे मौके पर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button