बैतूल अपडेट

betul accident news : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल; ट्रक ने मारी गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर

betul news: Two people riding a bike were seriously injured in a car collision; The truck collided with a tractor-trolley filled with sugarcane

◼️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
सड़क दुर्घटनाओं ने इस महीने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई वहीं दोपहर में एक आर्टिगा कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले मंगलवार रात में मुलताई क्षेत्र में एक ट्रक ने गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

आज सुबह बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर डहरगांव निवासी उमेश नावंगे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं दोपहर में केरपानी घाट ताप्ती टावर के पास एक आर्टिगा वाहन ने बैतूल से भैंसदेही बाइक से जा रहे मनीष देशमुख एवं प्रशांत चिल्हाटे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं झल्लार पुलिस ने आर्टिगा वाहन को जप्त कर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर मुलताई क्षेत्र में नेशनल हाईवे के फोरलेन मार्ग पर गन्ना भर कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर फोरलेन मार्ग के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर रूक गया। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खेत की मेड़ में लगे पत्थरों से टकराकर रूका। गनीमत यह रही कि घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात में ग्राम सेमरिया से किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर सोहागपुर स्थित शुगर मिल जा रहा था। हाईवे पर गोंडवाना ढाबा के पास नागपुर की ओर से सीमेंट भरकर होशंगाबाद जा रहे ट्रक के चालक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर और ट्रक दोनों अनियंत्रित हो गए।

अनियंत्रित ट्रैक्टर हाईवे के बीच डिवाइडर पर चढ़ गया। वहीं ट्रॉली हाईवे के बीच में ही रूक गई। ट्रक हाईवे के नीचे उतरकर खेत की मेड़ में लगे पत्थरों से टकराकर रूक गया। बानूर निवासी विशाल डोंगरे ने बताया हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर को हल्की चोट आई है।

ट्रक ड्राइवर इमरान खान ने बताया हाईवे पर एक ओर से ट्रैक्टर चल रहा था। अचानक ट्रैक्टर दूसरी ओर आ गया। जिससे टक्कर हो गई। घटना में ट्रक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर बीच में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी होने से अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Bhopali Mela : भोपाली में भोले के दर्शन के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु, सजने लगी दुकानें, भक्तों के लिए जगह-जगह होंगे भंडारे

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button