
Karva Chauth Moonrise Time: आकाश में इंतजार कराने वाला चंद्रमा आपको अपने घर, आंगन या छत से करवा चौथ पर कितने बजे दिखेगा, इसकी गणना आप स्वयं सटीक रूप से कर सकती हैं। इसके लिए करवा चौथ से एक दिन पहले, मतलब आज मंगलवार के चांद के नजर आने का समय ध्यान रखना होगा।
चंद्रोदय का खगोल विज्ञान बताने हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज (31 अक्टूबर) तृतीया तिथि को शाम को आप चंद्रोदय का इंतजार करते हुये उसको आपके घर से देखने का समय नोट करें। इसमें 52 मिनिट जोड़कर जो समय आयेगा वह आपके करवाचौथ के चंद्रदर्शन का सटीक समय होगा।
सारिका ने बताया कि पृथ्वी की मासिक परिक्रमा करता चंद्रमा प्रतिदिन लगभग 12 डिग्री आगे बढ़ता रहता है। इस कारण कृष्ण्पक्ष में हम पृथ्वी के किसी भाग से लगभग 50 मिनिट बाद उस चंद्रमा को देख पाते हैं। बुधवार करवा चौथ का चंद्रमा मंगलवार उदित चंद्रमा के लगभग 52 मिनिट बाद उदित होगा। (Karva Chauth Moonrise Time)
सारिका ने बताया कि चंद्रोदय होना और आपके घर, आंगन से चंद्रदर्शन (Karva Chauth Moonrise Time) होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। जरूरी नहीं है कि आपके घर से क्षितिज दिखता हो। देखने के मार्ग में पेड़, मकान आदि अवरोध हो सकते हैं। इसलिये चंद्रदर्शन का वास्तविक समय आप जान सकती हैं आज दिखने जा रहे चंद्र के समय से। (Karva Chauth Moonrise Time)
राष्ट्रीय स्तर पर करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय (Karva Chauth Moonrise Time)
क्र. | शहर | समय |
1. | इटानगर | 07:11 शाम |
2. | गोवाहाटी | 07:22 |
3. | कोलकाता | 07:46 |
4. | पटना | 07:51 |
5. | वाराणसी | 08:00 |
6. | प्रयागराज | 08:05 |
7. | नई दिल्ली | 08:15 |
8. | जबलपुर | 08:19 |
9. | जयपुर | 08:26 |
10. | भोपाल | 08:29 |
11. | इंदौर | 08:37 |
12. | जोधपुर | 08:39 |
13. | बांसवाड़ा | 08:41 |
14. | सूरत | 08:54 |
15. | राजकोट | 08:59 |
16. | द्वारका | 09:07 |
- Also Read: Intresting Gk Questions : ऐसी कौन सी चीज है जो हमेशा नीचे की ओर आती है कभी ऊपर नहीं जाती?
मध्य प्रदेश में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय (Karva Chauth Moonrise Time)
क्र. | शहर | समय |
1. | सिंगरौली | 08:05 शाम |
2. | रीवा | 08:10 |
3. | अनूपपुर | 08:12 |
4. | शहडोल | 08:13 |
5. | कटनी | 08:15 |
6. | जबलपुर | 08:19 |
7. | सागर | 08:22 |
8. | छिदवाड़ा | 08:26 |
9. | रायसेन | 08:27 |
10. | भोपाल | 08:29 |
11. | नर्मदापुरम | 08:29 |
12. | इटारसी | 08:30 |
13. | बैतूल | 08:31 |
14. | सीहोर | 08:31 |
15. | हरदा | 08:33 |
16. | उज्जैन | 08:36 |
17. | इंदौर | 08:37 |
18. | धार | 08:40 |
19. | खरगौन | 08:42 |
20. | झाबुआ | 08:42 |
21. | बड़वानी | 08:43 |
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇