बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुलताई के राकेश अग्रवाल बने एमडीआरटी अभिकर्ता

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुलताई के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार राकेश अग्रवाल पीएनबी मेटलाइफ (PNB MetLife) के एमडीआरटी अभिकर्ता बन गए हैं। श्री अग्रवाल को भोपाल के सौरभ गौर एवं दिनेश सूर्यवंशी द्वारा एमडीआरटी अभिकर्ता की उपाधि से पुरस्कृत किया गया है।

    श्री अग्रवाल ने 2021 में कमीशन आधार पर एवं टारगेट आधार पर उक्त उपलब्धियां प्राप्त की है। बैतूल जिले में पीएनबी मेटलाइफ की ओर से प्रथम बार किसी को एमडीआरटी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। अग्रवाल ने बताया कि श्री दिनेश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में उन्हें उक्त सफलता प्राप्त हुई है।

    उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के बाद विश्व स्तरीय बीमा सलाहकार सम्मेलन जो कि आगामी माह में यूएस में होने जा रहा है,उस सम्मेलन में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करने की अहर्ता मिल गई है। इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी इष्ट मित्रों सामाजिक बंधुओं एवं पॉलिसी धारकों का आभार व्यक्त किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button