बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गुड्स सुपरवाइजर श्याम धुर्वे का निलंबन वापस, किया बहाल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल रेलवे स्टेशन पर पदस्थ गुड्स सुपरवाइजर (माल पर्यवेक्षक) श्याम धुर्वे को तीसरे दिन ही बहाल कर दिया गया है। उन्हें जिन कारणों का हवाला देकर निलंबित किया गया था, जांच-पड़ताल में वे सही नहीं पाए गए। लिहाजा उनका निलंबन वापस ले लिया गया है। कुछ भ्रम की स्थिति निर्मित होने के कारण उन पर यह कार्यवाही हो गई थी। दरअसल, 29 नवंबर को रेलवे को 2 पार्टियों को रैक उपलब्ध कराना था। उस दिन एक रैक भरा रही थी। दूसरी ओर जब एक रैक भरा रही होती है तब उसी समय दूसरी पार्टी को रेलवे उपलब्ध नहीं करवा सकता है। वहीं पहले से भरा रही रैक की लोडिंग का काम 29 नवंबर की जगह 30 नवंबर को पूरा हुआ। इससे 29 नवंबर की ही दूसरी पार्टी को उसी दिन रैक उपलब्ध नहीं हो सका। इससे ऑनलाइन सिस्टम में उसकी बुकिंग अपने आप ही कैंसिल हो गई और उस पार्टी द्वारा जमा कराई गई प्रीमियम राशि भी उसके खाते में पहुंच गई थी। यह सारी प्रक्रिया हेड ऑफिस से ही होती है, लेकिन इसी बीच कुछ भ्रम की स्थिति निर्मित होने से अधिकारियों ने यह कार्यवाही कर दी थी। जांच पड़ताल में यह स्थिति स्पष्ट हो गई। इस पर श्री धुर्वे को 3 दिसंबर को बहाल कर दिया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button