Joint Home Loan: अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बीवी के साथ मिलकर होम लोन लेना फायदेमंद रहेगा। इसे कहते हैं “जॉइंट होम लोन” और इसमें आपको ऐसे फायदे मिलेंगे कि लाखों की बचत हो सकती है। चलिए, आपको बताते हैं ऐसे 5 बड़े फ़ायदे जो आपको बीवी के साथ लोन लेने पर मिलते हैं।
1. ज़्यादा लोन मिलेगा, घर भी बड़ा मिलेगा Joint Home Loan
अगर आपकी पत्नी नौकरी करती हैं और उनकी इनकम है, तो बैंक आपको दोनों की कमाई जोड़कर बड़ा लोन दे सकता है। इससे आप छोटा-मोटा नहीं, बढ़िया और बड़ा घर खरीद सकते हैं। साथ ही, बैंक को भी भरोसा रहता है कि दो लोग मिलकर लोन चुकाएंगे।

2. ब्याज दर में छूट EMI में राहत Joint Home Loan
कई बैंक महिलाओं के नाम से लोन लेने पर 0.05% तक ब्याज दर में छूट देते हैं। अगर लोन बीवी के साथ मिलकर लिया गया है और वो को-ऑनर हैं, तो ये फायदा मिलता है। पूरी लोन अवधि में ये छूट लाखों की बचत करवा सकती है।
3. डबल टैक्स छूट, मतलब ज़्यादा सेविंग Joint Home Loan
अगर लोन आप दोनों के नाम है और दोनों EMI भर रहे हैं, तो दोनों को अलग-अलग टैक्स छूट मिलती है। धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख और धारा 24(b) के तहत ₹2 लाख तक की छूट, दोनों पति-पत्नी को मिलती है। यानी कुल मिलाकर ₹7 लाख तक की टैक्स बचत हो सकती है।
4. स्टाम्प ड्यूटी में छूट महिला के नाम पर और फायदा Joint Home Loan
अगर घर पत्नी के नाम या उनके साथ जॉइंट नेम पर लिया गया है, तो दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल जैसे राज्यों में महिलाओं को 1%-2% तक स्टाम्प ड्यूटी में छूट मिलती है। इस छूट से भी लाखों की बचत हो सकती है।

5. पीएम आवास योजना (PMAY) की सब्सिडी Joint Home Loan
अगर घर पहली बार खरीद रहे हैं और बीवी को को-ऑनर बनाते हैं, तो PMAY स्कीम के तहत ₹2.5 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है। ये सब्सिडी सिर्फ तभी मिलती है जब घर महिला के नाम या संयुक्त नाम पर हो।
- यह भी पढ़िए :- Todays horoscope 27 May: तुला राशि की पुराने मित्र से होगी मुलाकात, रुका हुआ कार्य होगा पूरा
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com