मध्यप्रदेश अपडेट

Transfer Process Started: स्वास्थ्य विभाग में शुरू हुई स्थानांतरण प्रक्रिया, 19 मई तक ही मिलेगा आवेदन का मौका, देखें पूरी प्रक्रिया

Transfer Process Started: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद अब प्रदेश के विभिन्न विभागों ने स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी वर्ष 2025-26 के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त द्वारा जारी आदेश के परिपालन में आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विभाग के नियमित अधिकारी और कर्मचारी 14 से 19 मई के बीच E-HRMIS पोर्टल (https://hrms.mp.gov.in) पर स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। प्रत्येक आवेदक को 10 स्थानों की प्राथमिकता देनी होगी। एक बार में केवल एक आवेदन ही स्वीकार होगा। इस आवेदन में किसी संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

20 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन (Transfer Process Started)

आवेदन के बाद 20 मई तक सभी दस्तावेजों और आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद स्थानांतरण आदेश आयुक्त के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर ही जारी किए जाएंगे। खास बात यह है कि ऑफलाइन आवेदन या किसी अधिकारी से इस बारे में व्यक्तिगत संपर्क करने पर आवेदन ही निरस्त कर दिया जाएगा।

जिला स्तर पर यह रहेगी व्यवस्था (Transfer Process Started)

इसके अलावा जिला स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया ऑफलाइन की जाएगी, लेकिन संबंधित अधिकारी को उसे 7 कार्यदिवसों के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। (Transfer Process Started)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button