बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जंगल के रास्ते कत्लखाने ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस को देश भागे आरोपी

फाइल फोटो
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    पुलिस ने 12 बैलों और बछड़ों को कत्लखाने जाने में बचाने में सफलता हासिल की है। आरोपी यह गोवंश जंगल के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें गौशाला पहुंचा दिया है। आरोपी फरार होने में सफल रहे, उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दौलतपुरा कोयलखार नाले के पास साजन पिता किसन निवासी धारणी महाराष्ट्र व उसका एक साथी करीब 12 नग बैल व बछड़ों को लेकर जंगल के रास्ते से पैदल पशुओं को महाराष्ट्र वध करने लेकर जा रहे है। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना मोहदा पुलिस द्वारा रेड की गई। पुलिस को देख कर साजन पिता किसन निवासी धारणी तथा उसका साथी पशुओं को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने 12 नग बैल व बछड़ों, जिनकी कुल कीमत 53 हजार 500 रुपये हैं, को विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मोहदा में धारा-4, 6 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 9, 11 मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। जब्त बैल व बछड़ों को सुरक्षित गौशाला में पहुंचा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button