IPL Betting Betul: आईपीएल सट्टे पर बैतूल पुलिस का बड़ा एक्शन, युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा
IPL Betting Betul: Betul police take major action against IPL betting, youth caught red-handed betting online

IPL Betting Betul: आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी पर लगाम कसने के लिए बैतूल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। आरोपी के पास से मोबाइल, नकदी और सट्टे से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस को मिले थे सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने शहर में चल रहे आईपीएल सट्टा गतिविधियों को रोकने, आरोपियों को पकड़ने और अवैध सामग्री जब्त करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इसी क्रम में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी को गिरफ्तार किया।
रंगे हाथ सट्टा लगाते पकड़ा गया
30 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर पुलिस ने ठाकुर मोहल्ला शाहपुर निवासी 28 वर्षीय शेख सरफराज को पकड़ा। वह वनप्लस मोबाइल मॉडल CPH2691 के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मैच पर ‘क्रिकेट गुरु’ एप से सट्टा लगा रहा था।
- यह भी पढ़ें : PMJJBY Insurance Fraud: फर्जी मौत के खेल से करोड़ों की ठगी, जीवन ज्योति बीमा योजना में धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश
मोबाइल जांच में खुला राज
थाने में मोबाइल की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल महीने से आईपीएल मैचों पर पैसे का दांव लगा रहा था और हार-जीत का खेल चला रहा था।
इनके खिलाफ मामला दर्ज
मामले में आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी के साथ पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी और अन्य के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) और 49 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक लीड पेन और 3500 रुपये नकद जब्त किए हैं।
- यह भी पढ़ें : Wheat Procurement Betul: भैंसदेही खरीदी केंद्र में कलेक्टर की सख्ती: दोबारा तौल में गड़बड़ी पकड़ी, अधिकारियों को नोटिस
इस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार, आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



