PM Awas Yojana scam: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर सीएमओ निलंबित, विभागीय जाँच में खुलासा
PM Awas Yojana scam: विभिन्न सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन किए जाने के बावजूद कई अधिकारी अनियमितता करने से बाज नहीं आते हैं। यही कारण है कि अधिकारियों द्वारा अनियमितता किए जाने के आए दिन मामले सामने आते हैं। मामले उजागर होने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
इसी तारतम्य में नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने रायसेन जिले के नगर परिषद सुल्तानपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएल कैथल को अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।

- Read Also: Bhopal lake Dal Lake: भोपाल की बड़ी झील बनेगी कश्मीर की डल लेक जैसी, चलेंगे शिकारे: CM डॉ. मोहन यादव
यहां पदस्थापना के दौरान गड़बड़ी (PM Awas Yojana scam)
विभागीय जाँच में सामने आया कि सीएल कैथल के द्वारा जिला शाजापुर के पोलायकलां में पदस्थापना के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत गंभीर अनियमितताएं की गई थी। उनका यह कृत्य कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की श्रेणी में आता है।

भोपाल रहेगा मुख्यालय कार्यालय (PM Awas Yojana scam)
निलंबन अवधि के दौरान कैथल का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं यांत्रिकी प्रकोष्ठ भोपाल निर्धारित किया गया है। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने विभाग ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में लापरवाही, उदासीनता एवं गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (PM Awas Yojana scam)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



