Jokes: मेरा बचपन काफी संघर्ष पूर्ण बीता है, स्कुल जाता तो टीचर पिट देते, नहीं जाता तो…..
Jokes: My childhood was full of struggle, if I went to school the teacher used to beat me, if I didn't go.....

Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read : Water Metro: अब पानी पर दौड़ेगी मेट्रो, किराया है सिर्फ 20 रुपए, जानें कितनी लग्जरी है ये
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Jokes)

मेरा बचपन
काफी संघर्ष पूर्ण बीता है,
स्कुल जाता तो टीचर पिट देते,
नहीं जाता तो घरवाले पीटते !
आज कल सिर्फ पैर छूना ही
सम्मान नहीं
किसी के आने पर मोबाइल
साईड में रख देना भी
बहुत बड़ा सम्मान है।
पति- शादी से पहले तो तुम बहुत उपवास रखा करती थीं,
अब क्या हो गया?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ
एक… सोमवार को रखती थी।
पति- फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई
और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया!
पति सोच में पड़ गया!
हसबैंड बादाम खा रहा था…
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ..!.
हसबैंड ने एक बादाम बीवी को दे दिया…
बीवी- बस एक?
हसबैंड- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है…!!
एक पागल आइने में खुद को देख
कर सोचने लगा यार इसको कहीं देखा हैं।
काफी देर टेंसन में सोचते सोचते—–
धत्त तेरी की ये तो वही है
जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था।
एक आदमी को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया।
उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला।
दूसरी बार डॉक्टर ने उसे कुछ इंजेक्शन दिये पर उनसे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
तीसरी बार जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे कहा –
”घर जाओ और गरम पानी से अच्छी तरह नहाओ।
जैसे ही नहाना खत्म हो तुरंत कूलर चला कर उसके सामने खड़े हो जाना।”
”लेकिन डॉक्टर, इससे तो मुझे निमोनिया हो जायेगा।” – मरीज ने प्रतिवाद किया।”
मुझे पता है, ” डॉक्टर ने कहा, ”निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूं।”
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



