टेक/ऑटो

Y56 5G: Vivo ने लॉन्च किया अब तक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन, कम कीमत में फीचर्स चुरा लेंगे दिल

Y56 5G: Vivo launched the best smartphone ever, features will steal hearts at a low price

Y56 5G: Vivo ने लॉन्च किया अब तक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन, कम कीमत में फीचर्स चुरा लेंगे दिलVivo Y56 5G: विवो, ओप्पो, रियल मी, रेडमी जैसी कंपनियां भारत में मोबाइल के लिए एक बड़ा ब्रांड बन कर सामने आई है। पहले सैमसंग, नोकिया जैसी कंपनियों का जहां मार्केट पर कब्जा हुआ करता था। लेकिन इन कंपनियों ने मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कम कीमत में शानदार फोन लॉन्च किए हैं। वीवो ने भारत में Y सीरीज का अपना लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन वीवो Y56 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.58-इंच की FHD+ स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी, 8GB रैम और 5000mAh की बैटरी मिलती है।

मिलते हैं गजब के फीचर्स (Vivo Y56 5G)

Mid-range में लांच किए गए Vivo Y56 5G में आपको 6.58 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 96% NTSC कलर गैमट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Y56 5G: Vivo ने लॉन्च किया अब तक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन, कम कीमत में फीचर्स चुरा लेंगे दिल
Source – Social Media

1TB तक बढ़ा सकते स्टोरेज(Y56 5G)

विवो के इस लेटेस्ट 5G फोन में स्टोरेज कि आपको चिंता नहीं होगी। यदि आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसमें स्टोरेज बढ़ाना चाहते हैं तो कंपनी आपको 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन देती है। Vivo Y56 5G एंड्रॉइड 13 पर चलता है और 5000mAh की बैटरी पैक करता है।कैमरे के मोर्चे पर, वीवो Y56 5G एक डुअल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है। f / 2.0 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।

आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 5G-इनेबल्ड है और इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ GLONASS/ Beidou और USB Type-C का सपोर्ट भी है।वीवो वाई56 5जी की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन वीवो डॉट कॉम और रिटेल स्टोर दोनों से खरीद सकते हैं। बता दें कि वीवो का यह स्मार्टफोन ऑरेंज शिमर और ब्लैक इंजन कलर में आता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button