बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
तरबूज खाने से एक ही परिवार के 7 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित, अस्पताल में लाकर कराया भर्ती, चल रहा इलाज

मुलताई ब्लाक के ग्राम कुकड़ी खापा में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 7 लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। इन सभी को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। तरबूज से उल्टी दस्त के इस मामले से लोग हैरत में हैं।
कुकड़ी खापा निवासी गोपाल पिता केशव अमरूते ने बताया कि गुरुवार को मुलताई के बस स्टैंड से तरबूज खरीद कर ले गए थे। शुक्रवार शाम में तरबूज काटकर उसने, पत्नी पूनमबाई 28 साल, माँ सयाबाई 50 साल, भांजा सचिन बारपेटे 14 साल निवासी धारणी, भांजी पल्लवी 11 साल, अंजू 9 साल और पलक 7 साल ने खाया।
शुक्रवार रात 10 बजे से सभी 7 लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। निजी डॉक्टर को बुला कर सभी का इलाज कराया गया। शनिवार सुबह सचिन की हालत बिगड़ने लगी तो दोपहर में सभी लोगों को वहां से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां सभी 7 लोगों का उपचार जारी है।




