बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

MP Board Result : जिले की प्रवीण्य सूची में भारत भारती के तुषार और शिवम ने भी कराया नाम दर्ज

बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में भारत भारती आवासीय विद्यालय के दो छात्रों ने कक्षा 12वीं में जिले की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के 12वीं कक्षा के कृषि संकाय के छात्र तुषार मंडल और शिवम चढोकार ने 500 में से 451 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय की छात्रा प्रतिष्ठा जोशी ने 91% अंक प्राप्त किये। विद्यालय के कुल परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं का 96% एवं 10वीं का परीक्षा परिणाम 93.47% रहा। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गोविंद कारपेंटर, भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर सहित विद्यालय आचार्य परिवार ने इनको शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MP board result : यहां देखें अपना कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, दी गई लिंक्स में किसी पर भी क्लिक करें और रिजल्ट होगा सामने

यह रही एमपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं (12 th) और 10 वीं की जिला स्तर (district lavel) की प्रवीण्य सूची (merit list)

MP Board Result : कक्षा 12 वीं का 72.72 % और 10 वीं का 59.54 % रहा परीक्षा परिणाम, बेटियों ने फिर मारी बाजी

State level merit list : बैतूल की दीक्षा ने पाया प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 10 वां स्थान, एक्सीलेंस स्कूल की है छात्रा, खापा बानूर की निवासी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button