Maruti New Swift Hybrid: वाह! खूब तेल बचाएगी मारुति की नई स्विफ्ट, माइलेज ऐसा कि बन जाएगी भारत की नंबर 1, देखें डिटेल्स

Maruti New Swift: भारत की सबसे बड़ी ऑटो मोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब जल्द ही New Swift Hybrid कार लांच करने वाली है। इसमें सबसे खास बात यह है कि ये कार हाईब्रिड तकनीक के साथ बाजार में आएगी और आपको इस कार में स्टाइलिश लुक और जबरदस्त माईलेज एक साथ देखने को मिल सकता है।
Maruti New Swift के फीचर्स
Maruti Swift Hybrid : Maruti Swift हाइब्रिड को कंपनी ने सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था, जिसमें कंपनी ने 1.2 लीटर डुअलजेट K12C पेट्रोल इंजन दिया और यह इंजन 91 PS की पावर और 118 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो कि बेहतर माइलेज देने में सक्षम है और पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड पर भी कुछ किलोमीटर की दूसरी तय कर सकता है। Maruti ने फिलहाल इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी।

Maruti New Swift की माइलेज
ये New Swift कारें 30 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच माइलेज देती मिलेंगी। आज के मार्किट में ये कार सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन जाएंगी। अभी प्रेजेंट के स्विफ्ट का पेट्रोल मॉडल 22.56 kmpl की माइलेज देता है, जबकि Dzire पेट्रोल मॉडल 24.1 kmpl की माइलेज देता है।
- Also Read: Yamaha Electric Scooter: Ola और एथर को टक्कर देगा Yamaha का इलेकट्रिक स्कूटर, एक घंटे में हो जाता है फुल चार्ज, जानें डिटेल
- Also Read: Magarmach Ka Video: जाल छोटा होने से नहीं हो सका मगरमच्छ का रेस्क्यू, अब आज बड़े जाल से कोशिश करेगी STR की टीम




