Increase in MSP 2025-26: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 फसलों के एमएसपी, किसानों पर होगी धन वर्षा

Increase in MSP 2025-26: केंद्र सरकार का लगातार प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य प्राप्त हो सके। यही कारण है कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किए जाते हैं। एमएसपी पर ही सरकार किसानों की उपज की खरीदी करती है। यह एमएसपी लगातार बढ़ाए भी जाते हैं। सरकार ने एमएसपी में एक बार फिर वृद्धि की है।

सरकार ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, जिससे किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि रामतिल (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपये प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है।

नीचे देखें किस फसल का एमएसपी कितना बढ़ाया गया… (Increase in MSP 2025-26)

  • वर्ष 2025-26 के लिए धान सामान्य का समर्थन मूल्य 2369 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 2300 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2389 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 2320 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए ज्वार हाईब्रिड का समर्थन मूल्य 3699 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 3371 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए ज्वार मालदंडी का समर्थन मूल्य 3749 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 3421 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए बाजरा का समर्थन मूल्य 2775 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 2625 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए रागी का समर्थन मूल्य 4886 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 4290 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए का मक्का समर्थन मूल्य 2400 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 2225 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए तूर/अरहर का समर्थन मूल्य 8000 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 7550 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 8682 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए उड़द का समर्थन मूल्य 7800 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 7400 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए मूंगफली का समर्थन मूल्य 7263 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 6783 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए सूरजमुखी के बीज का समर्थन मूल्य 7721 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 7280 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए सोयाबीन पीला का समर्थन मूल्य 5328 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 4892 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए तिल का समर्थन मूल्य 9846 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 9267 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए रामतिल का समर्थन मूल्य 9537 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 8717 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए मध्यम रेशे वाले कपास का समर्थन मूल्य रुपये 7710 घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 7121 रुपये था।
  • वर्ष 2025-26 के लिए लंबे रेशे वाले कपास का समर्थन मूल्य 8110 रुपये घोषित किया गया है। यह वर्ष 2024-25 में 7521 रुपये था।

विपणन सीजन 2025-26 हेतु खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की बात कही गई है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन बाजरा (63 प्रतिशत) के मामले में सबसे अधिक होने का अनुमान है, उसके बाद मक्का (59 प्रतिशत), तुअर (59 प्रतिशत) और उड़द (53 प्रतिशत) का स्थान है।

इन फसलों को दिया जा रहा बढ़ावा (Increase in MSP 2025-26)

शेष फसलों के लिए, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है। हाल के वर्षों में सरकार अनाज के अतिरिक्त अन्य फसलों जैसे दालों और तिलहन तथा पोषक अनाज/श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए इन फसलों पर उच्च एमएसपी प्रस्तुत कर रही है।

इन 14 फसलों की खरीदी की स्थिति (Increase in MSP 2025-26)

2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान धान की खरीद 7608 एलएमटी थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान धान की खरीद 4590 एलएमटी थी। 2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान 14 खरीफ फसलों की खरीद 7871 एलएमटी थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान खरीद 4679 एलएमटी थी।

धान उत्पादक किसानों को इतना भुगतान (Increase in MSP 2025-26)

2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान धान उत्पादक किसानों को दी गई एमएसपी राशि 14.16 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान किसानों को दी गई एमएसपी राशि 4.44 लाख करोड़ रुपये थी।

2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान 14 खरीफ फसल उत्पादक किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि 16.35 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान किसानों को दी गई एमएसपी राशि 4.75 लाख करोड़ रुपये थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment