IMD Alert MP : एमपी के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, ठंड बढ़ी, कई जिलों में तापमान लुढ़का

IMD Alert MP : एमपी के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, ठंड बढ़ी, कई जिलों में तापमान लुढ़का

IMD Alert MP : मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। फिलहाल सबसे ठंडा पचमढ़ी बना है। यहां रात के साथ ही दिन का तापमान भी प्रदेश में सबसे कम बना है। वहीं दूसरी ओर अन्य कई स्थानों पर भी तापमान में खासी गिरावट आई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 14 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन के अनुसार पचमढ़ी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान फिलहाल पचमढ़ी बना हुआ है।

पचमढ़ी के अलावा अन्य स्थानों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अमरकंटक और मंडला में बीती रात 11.2, शहडोल के कल्याणपुर में 11.4, छिंदवाड़ा में 12.4 और शाजापुर के गिरवर में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान यहां

दूसरी ओर सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थानों में पचमढ़ी के बाद बालाघाट के मलाजखंड में 27, रायसेन में 28, बैतूल में 28.4 और सीधी व नरसिंहपुर में 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान

इनके अलावा सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 33.2, राजगढ़ व गुना में 33, बड़वानी के तालुन में 32.7 और छतरपुर के नौगांव में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल इन जिलों में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग ने 15 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे के छाने का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार कल 15 नवंबर को श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा छाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को भी इन्हीं जिलों में कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है।

इन हिस्सों में आज रहा घना कोहरा

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा (0-50 मीटर के बीच दृश्यता); पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा (50-200 मीटर के बीच दृश्यता); असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा (दृश्यता 500-1000 मीटर) छाया रहा।

शुक्रवार सुबह यहां छाएगा कोहरा

शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

शनिवार को इन इलाकों के लिए अलर्ट

शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment