मध्यप्रदेश अपडेट

PM Surya Ghar Yojana: इन परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही 60% सब्सिडी के साथ बिना गारंटी लोन, ऐसे करें आवेदन

PM Surya Ghar Yojana: These families are in trouble, the government is giving loan without guarantee with 60% subsidy, apply like this

PM Surya Ghar Yojana: सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) एक महत्वपूर्ण योजना है जो एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है और 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ निर्माण, रोजगार, और अतिरिक्त आय के साधन में मदद करती है। यह योजना लागू करने से विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों का उत्थान होगा और लोग अपने घरों में सस्ती बिजली का आनंद उठा सकेंगे।

क्‍या है योजना का मुख्‍य लक्ष्‍य (PM Surya Ghar Yojana)

इस योजना के तहत घरों में पावर सप्लाई और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए घरों में सोलर पैनल लगाए जाते हैं। सरकार के मुताबिक, मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों को रोशन करना है और इसके तहत हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस योजना में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं और इस पर आने वाली लागत के बोझ को कम करने के मद्देनजर सरकार इस स्कीम में आवेदन करने वाले लोंगों के खाते में सब्सिडी भी भेजती है, जो कि मीटर क्षमता के हिसाब से तय की गई है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ

किसान यहाँ करें आवेदन सरकार के अनुसार इससे लाभार्थी को 1 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही योजना में शामिल होने वाले परिवार को 3 किलोवाट तक के आवासीय आरटीएस प्रणाली की स्थापना हेतु 7 प्रतिशत के गारंटी-मुक्त कम-ब्याज वाले ऋण का लाभ भी दिया जाएगा।

सब्सिडी के लाभ (PM Surya Ghar Yojana)

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने के लिए 60% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, योजना के अंतर्गत आवासीय आरटीएस प्रणाली की स्थापना हेतु गारंटी-मुक्त कम-ब्याज ऋण भी उपलब्ध होगा।

सब्सिडी के आवेदन प्रक्रिया (PM Surya Ghar Yojana)

  • राष्ट्रीय पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  • अपने विवरण भरें और सोलर पैनल लगाने की इच्छा दर्ज करें।
  • सही जानकारी प्रदान करने के बाद, एक सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी का चयन करें।
  • अनुप्रयोग सही रूप से पूरा करें और सब्सिडी प्राप्त करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button