नीलम ने बनाई अपनी टीम : गंज मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की गई घोषित, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी
▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल गंज नगर मंडल भाजपा महिला मोर्चा मण्डल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी व भाजपा गंज नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित की गई इस कार्यकारिणी में ज्योति गोले, सरिता रघुवंशी, हेमलता मालवी, शोभा राजेन्द्र निरापुरे, रेखा अहिरवार को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। शारदा पाटिल, मीना बोरबन को महामंत्री पद की जवाबदेही दी गई है। मीना राठौर, अंजली बेले, चंद्रकला साहू, दिशा आहूजा, रीना यादव को मंत्री पद व माधुरी पवार को कोषाध्यक्ष, अनिता साहू को सह कोषाध्यक्ष, कल्पना तरुड़कर को कार्यालय मंत्री, आशु बतरा को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
मनीषा यादव को सोशल मीडिया व ज्योति यदुवंशी को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पूनम जैन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। माला खातरकर को सह मीडिया प्रभारी व उर्मिला मालवीय, लता पाल, सेवंती माकोड़े, बिंदु शेषकर, मीरा खेड़लेकर, माया सावनेर, ममता उबनारे, विमला राठौर, शकुन वागद्रे, ममता शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, सुधा खंडाग्रे, मीना उइके को कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।



