◾पंडित मधुसूदन जोशी
24 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
24 March 2024 Ka Rashifal : आज 24 मार्च 2024 का राशिफल (24 March 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज के दिन आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। गले से संबंधित रोग हो सकते हैं। पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। युवा फालतू कामों में समय बर्बाद करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज के दिन नए लोगों से सोच-समझकर रिश्ता बनाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस में मजबूत संपर्क बनेंगे। परिवार के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और सम्मान मिलेगा। स्वार्थी मित्रों से दूर रहना ही बेहतर है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लेमन है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। लेकिन फिर भी बजट बनाकर ही हर काम करें। क्रोध और अहंकार नियंत्रण रखना भी जरूरी है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। रक्त से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। मेहमानों के आने-जाने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन आपका अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें निराशा हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन आपको उचित परिणाम देगी। किसी करीबी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन आपका किसी के साथ बिजनेस में साझेदारी की योजना बन सकती है। लव लाइफ और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में ज्यादा मुनाफा होने की संभावना नहीं है। बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है।
- यह भी पढ़ें: Bandar Ka Video: पहले ललचाया फिर खुद ही मटक-मटककर सेब खाने लगा बंदर, देखकर आ जाएगी हंसी
6 कन्या राशि :- आज के दिन आपका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। करीबी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। विवाद से दूर रहें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
- यह भी पढ़ें: Hindi Jokes : आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला…एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई, पढ़ें मजेदार जोक्स…
7 तुला राशि :- आज के दिन आप किसी से भी पैसों का लेन-देन न करें। जरूरी काम भी टालने की कोशिश न करें। प्रेम संबंधों पर परिवार की मुहर लग सकती है। आलस्य के कारण कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। समाज से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मूंगिया है। (24 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Optical illusions : दम है तो पार्क में छिपे अखबार को ढूंढकर बताओ, क्या इस चैलेंज के लिए आप है तैयार
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बिगड़ने से परिवार में तनाव हो सकता है। लीवर से संबंधित रोग परेशान करेंगे। घर में कुछ धार्मिक कार्यक्रम होने के योग हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। पुरानी निगेटिव बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (24 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Poco C55 Holi Sale: Poco का होली धमाका! 6,499 रुपये में खरीदें 50MP वाला ये फोन, ऑफर्स देख खरीदने दौड़ पड़ेंगे…
9 धनु राशि :- आज के दिन आपकी बिजनेस से जुड़ी गतिविधियाँ गति पकड़ेंगी। पुराने रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं। घर में सुकून और खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है। (24 March 2024 Ka Rashifal)
10 मकर राशि :- आज के दिन अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर निभाएं, नहीं तो आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। बिजनेस की गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध घनिष्ठ होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिखावे के चक्कर में अत्यधिक खर्च करने और उधार पैसा लेने से बचें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (24 March 2024 Ka Rashifal)
11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप किसी भी तरह का कोई नया निवेश न करें। पैसों के मामले में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए लेन-देन करते समय सावधान रहें। बिजनेस में उलझन की स्थिति बन सकती है, इसलिए अनुभवी लोगों का सहयोग लें। पारिवारिक मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। सेहत ठीक रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला हैं। (24 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Leopard Viral Video: जान बचाकर भाग रहा था बंदर, पलक झपकते ही तेंदुए ने ऐसे दबोचा जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
12 मीन राशि :- आज के दिन आपका परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो अपमान की स्थिति बन सकती है। संतान से सुख मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है। (24 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Loksabha Chunav 2024 : एफएसटी टीम ने पकड़े सोने-चांदी के 26 लाख के जेवर, कार में हो रही थी गोवंश तस्करी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇