Azgar Aur Jaguar Ki Ladai : जानवरों की दुनिया से जुड़ें अनोखे नजारे सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इनमें से कुछ नजारे जानवरों के बीच लड़ाई के देखने को मिलते है तो कभी वे एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते है। ज्यादातर हाथी, शेर, बंदर से जुड़ें वीडियो ही देखने को मिलते है। मगर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल वायरल हो रहा है जिसमें आपको जगुआर एक विशालकाय अजगर और मगरमच्छ का शिकार करता दिखेगा। वहां मौजूद बाकी जानवर यह सब देखते रह जाते है। जगुआर अजगर का शिकार करने के बाद वो पानी में घुस कर मगरमच्छ का शिकार करता है। बाद में वो मगरमच्छ को पानी से जमीन पर घसीटते हुए लेकर आता है।
जानवरों की दुनिया का अनोखा नजारा (Azgar Aur Jaguar Ki Ladai)
इस वीडियो को @Rainmaker1973 पर शेयर किया गया है। यह जानवरों की दुनिया का अनोखा नजारा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जगुआर अजगर का शिकार करता है। उसे भी मुंह में लेकर भागने की कोशिश करता है तो वहीं अजगर भी बच कर निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। अगले ही पल आपको दिखेगा कि कैसे पानी के करीब जगुआर को देखकर ही मगरमच्छ अपना रास्ता बदल लेता है।
यहां देखें वीडियो…
लेकिन जगुआर पानी में किसी स्वीमिंग चैंपियन की तरह तैरते हुए जाता है और इतने भारी भरकम मगरमच्छ का भी शिकार कर लेता है। जगुआर मगरमच्छ को इस तरह से दबोच लेता है कि उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। बाघ उसे दबोचकर जमीन पर भी लेकर आता है। यह जंगल के किसी अद्भुत नजारे से कम नहीं है। इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसका व्यूज 26 मिलियन भी पार कर चुका है। हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇