◾पंडित मधुसूदन जोशी
19 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
19 March 2024 Ka Rashifal : आज 19 मार्च 2024 का राशिफल (19 March 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज इस राशि वालों को साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग- पीला है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आस-पास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग- नीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि वालों को यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें, पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। आज किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा हो सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम लें। कार्यों के समय पर पूरे होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि वाले जातक को कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतार-चढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लेमन है।
- यह भी पढ़ें: X Audio & Video Calling Feature : अब ट्विटर पर हर कोई कर पाएगा ऑडियो और वीडियो कॉल, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
5 सिंह राशि :- आज इस राशि वाले जातक अफवाहों से दूर रहें। आज दिन भर आनंद आपके मन पर छाया रहेगा। आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है, जरूरी है कि कि आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।
- यह भी पढ़ें: New Yamaha RX100: Bullet का सूपड़ा साफ करने आ रही है Yamaha, ब्रांडेड फीचर्स के साथ कीमत बस इतनी ही…
6 कन्या राशि :- आज इस राशि वाले आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैंगनी है।
- यह भी पढ़ें: Kamariya Song : धूम मचा रहा ‘कमरिया’ सॉन्ग, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक में कहर बरपा रही निकिता रावल, देखें वीडियो…
7 तुला राशि :- आज इस राशि वाले व्यावसायिक साझीदारी में सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – कॉफी है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि वाले कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी। इन दिनों में आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Betul Murder News : शराब की बोतल से महिला का गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बैतूल के सोनाघाटी का मामला
9 धनु राशि :- आज इस राशि वाले अगर आपने कोई काम बहुत समय और ऊर्जा के साथ पूरा किया है, तो उसका पुरस्कार आपको मिल सकता है। जो बात काफी समय से कहना चाह रहे हैं, वह कह डालने की दिशा में आप बढ़ेंगें। बहुत उलझन भरे मामले को सुलझा सकने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के सामने चुनौती का समय आ रहा है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और मन को उचटने से बचाना होगा। थोड़ा धैर्य रखें और दूसरों की बात सुनेंगे तो गलतफहमी सुलझ जाएगी। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
10 मकर राशि :- आज इस राशि वाले किसी धार्मिक काम में रहेंगे, आपका पैसा लग सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। काम-काज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। जल्दी ही आपको अपना जीवन-साथी मिलने वाला है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि वालों के दिन बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार की किसी सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। किसी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Fasal Beema Yojana : ओलावृष्टि और बारिश से हुआ है फसलों को नुकसान तो इस नंबर पर दें सूचना, मिलेगी बीमा राशि
12 मीन राशि :- आज इस राशि वालों को लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवेश कर रहे हैं तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भगवा है। (19 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Animal’s hit song Satranga : एनिमल का हिट सॉन्ग सतरंगा अब नए अंदाज में, तुलसी ने किया रिक्रिएट, देखें वीडियो
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇