मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: मानसून की बिदाई के बावजूद लोकल सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। आज 22 अक्टूबर को भी प्रदेश के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद आने वाले 4 दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना अवदाब अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, अगले 12 घंटों में इसके दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जो उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनेगा। इसके बाद यह अगले 12 घंटों में उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से होकर गुजर सकता है।

यह तीन सिस्टम भी एक्टिव

एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके पास के हरियाणा क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ (गड्डा) के रूप में मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है।

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर को बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानुपर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 23 अक्टूबर को बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानुपर, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

24 अक्टूबर को इन जिलों में संभावना

24 अक्टूबर को धार, बड़वानी, इंदौर, खरगौन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

25 अक्टूबर को इन जिलों के लिए अलर्ट

25 अक्टूबर को बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

26 अक्टूबर को इन जिलों में बरसेंगे बदरा

26 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इनमें झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

Madhya Pradesh Weather Alert Rain: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश

बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। तमिया में 30, बरेली में 19.6, सुलतानपुर में 19.3, छतरपुर में 10, रांझी में 6.2, नौगांव में 4.8, खिरकिया और उदयपुरा में 4, सिलवानी में 3.6, बाड़ी में 3.5, उमरेठ में 3.2, बरघाट में 3.1, खकनार और जुन्नारदेव में 3, पचमढ़ी में 2.6, बादामलहेरा में 2, सोहागपुर-नर्मदापुरम और गोटेगांव में 2-2 मिलीमीटर बारिश हुई।

17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

इधर दूसरी ओर प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ रहा है। छतरपुर के नौगांव और शिवपुरी में 17 डिग्री सेल्सिय न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अमरकंटक में 17.1, भोपाल में 18.2, टीकमगढ़ में 18.5 और शहडोल के कल्याणपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button