
Hasta Uttanasana Yoga: सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।
शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

हस्त उत्तानासन (Hasta Uttanasana Yoga)
हस्त उत्तानासन सूर्य नमस्कार की एक खड़ी योग मुद्रा है। यह नाम संस्कृत शब्द “हस्ता” से आया है, जिसका अर्थ है हाथ “उत” जिसका अर्थ है तीव्र, “तन” का अर्थ है खिंचाव और “आसन” जिसका अर्थ है योग या मुद्रा। अंग्रेजी में इस योगासन को रेज्ड आर्म पोज कहते हैं। हस्त उत्तानासन शरीर में रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने वाला खास योगासन है। इसलिए यह सूर्य नमस्कार की दूसरी और ग्यारहवीं मुद्रा के रूप में किया जाने वाला एक तीव्र पिछड़ा खिंचाव है।
हस्त उत्तानासन योग करने का तरीका
- योग मैट पर प्रणामासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
- दोनों हाथों के बीच का अंतर कंधों की चौड़ाई से ज्यादा न हो।
- ऊपरी धड़ और सिर के पीछे की तरफ हल्का सा कर्व बनाएं।
- हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए और शरीर को पीछे की ओर साथ में मोड़ें।
- इस मुद्रा में 20 सेकंड रहें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
- इसे 7-10 बार रोज करें।
हस्त उत्तानासन योग के फायदे (Hasta Uttanasana Yoga)
- इस योगासन की मदद से सीने को फैलाने और हृदय की पसलियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही फेफड़ों में स्वच्छ ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।
- लोअर बैक मसल्स और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद है। इससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे दर्द और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।
- इस मुद्रा के अभ्यास से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिमाग शांत और प्रसन्नता का अनुभव करता है। इससे आपको दिनभर काम करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।
- यह आसन पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखने में भी मदद करता है। इससे आपकी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और मजबूती आती है। इससे आपके एब्स भी टोन होते हैं और पेट के दर्द में भी आराम मिलता है।
- पैरों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हस्त उत्तानासन योग बेहद फायदेमंद है। इससे मांसपेशियों को सही आकार भी मिलता है।
स्वास्थ्य अपडेट/देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com