Low Price Electric Scooter in india: सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेंगे भर-भरके फीचर्स, माइलेज 120KM और स्पीड भी जबरदस्त

Kinetic Green Zing Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण आज इलक्ट्रिक वाहनों की डिमांड काफी बढ़ गई है। डिमांड बढ़ने के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के अलावा कई नई कंपनियां भी इस मार्केट में अपना कदम रख रही है। हाल ही में भारतीय बाजार में सस्ती कीमत का इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच हुआ है। यह हाईस्पीड स्कूटर है, जिसमें कंपनी ने भर-भरके फीचर्स दिए है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 125 किमी तक सफर तय कर सकता है।
हाईस्पीड है ये स्कूटर
काइनेटिक ग्रीन एनर्जी कंपनी का यह दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। पहले स्कूटर की स्पीड काफी कम थी, लेकिन इस बार कंपनी ने हाईस्पीड स्कूटर लांच किया है। इसका नाम Zing HSS (हाई स्पीड स्कूटर) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर को फुल चार्ज करते इसमें 125 किमी. तक की रेंज मिलेगी।
3 घंटे में हो जाता है फुल चार्ज
काइनेटिक ग्रीन एनर्जी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 KwH की लीथियम-आयन बैटरी दी है। इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में तीन ड्राइविंग-नॉर्मल, पावर और ईको मिलते हैं। स्कूटर में 3 स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन और री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। काइनेटिक ग्रीन ज़िंग स्कूटर पर कंपनी 3 साल की वारंटी दे रही है।
- ये भी पढ़ें: Low Price Washing Machine in India: आधुनिक तकनीक से लैस है यह वॉशिंग मशीन, 3000 रूपए कम में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर
फीचर्स की है भरमार
Zing HSS हाई स्पीड स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज कंट्रोल, मल्टी-फंक्शनल डैशबोर्ड, यूएसबी पोर्ट, अलग होने वाली बैटरी और एक स्मार्ट रिमोट की मिलती है। स्कूटर में एक डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड के साथ ट्रिप और बची हुई बैटरी देखी जा सकती है। फोन चार्जिंग की सुविधा के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट मिलता है। काइनेटिक ज़िंग एचएसएस रिमोट की के साथ आता है जिसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, कीलेस एंट्री, फाइंड माई स्कूटर अलर्ट और लॉक/अनलॉक बटन मिलता है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपनी सफलता के बाद उसका लक्ष्य अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ मास मार्केट सेगमेंट को आकर्षित करना है। कंपनी ने 2021 में 2 मॉडल लॉन्च किए हैं और अब तक 40,000 से ज्यादा स्कूटर बेच चुकी है। नए स्कूटर को लेकर कंपनी को उम्मीद है कि यह स्कूटर उनकी कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर होगा।



