मध्यप्रदेश अपडेट

MP Politics News: जन आशीर्वाद के जवाब में कांग्रेस निकलेगी जन आक्रोश यात्रा; खड़गे, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल

MP Politics News: In response to Jan Ashirwad, Congress will take out Jan Akrosh Yatra; Kharge, Priyanka and Rahul will be included

MP Politics News: जन आशीर्वाद के जवाब में कांग्रेस निकलेगी जन आक्रोश यात्रा; खड़गे, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल
Source – Social Media

▪️ ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार, भोपाल

MP Politics News, MP News: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब 100 दिनों से कम का समय बचा है। पूर्व की तरह इस बार भी सत्ता की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। दोनों ही दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

इस यात्रा का समापन आगामी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ताओं के महाकुंभ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। जिसमें भाजपा का लक्ष्य करीब 10 लाख कार्यकर्ताओं को एकत्रित करना है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ती दिख रही है, उससे हैरान-परेशान होकर कांग्रेस पार्टी भी अब इसके मुकाबले में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है जो 230 विधानसभा सीटों से गुजरेंगी।

कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से शिवराज सरकार की नाकामियों, भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली, महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्तियां खंडित होने जैसे मामलों से बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। जिसमें समय-समय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा 15 सितम्बर या उसके बाद कभी भी प्रारंभ हो सकती है। जिसे लेकर लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर सभी संभागों में मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जो पूरे समय यात्रा के साथ रहकर प्रचार-प्रसार का काम संभालेंगे। साथ ही भोपाल में एक टीम समन्वय बनाने के लिए बनाई गई है।

MP Politics News: जन आशीर्वाद के जवाब में कांग्रेस निकलेगी जन आक्रोश यात्रा; खड़गे, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल
Source – Social Media

दरअसल कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से करीब साढ़े पांच करोड़ मतदाताओं के बीच में ”शिवराज सरकार” की छवि धूमिल करके स्वयं को और मजबूत करना चाहती है। जिसका लाभ चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को मिल सकें। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास जो खुफिया रिपोर्ट आई है, उसमें मतददाताओं का रुझान बदलाव की ओर ज्यादा है। जिसे कमलनाथ सौ प्रतिशत विधानसभा चुनाव में भुनाना चाहते हैं।

इसलिए वे भी हिंदुत्व की राह पर चल पड़े हैं और छिंदवाड़ा में दो बड़े संतों के कार्यक्रम करा चुके हैं। कुल मिलाकर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा V/S कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का महासंग्राम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

इन्हें बनाया संभागीय मीडिया प्रभारी (MP Politics News)

कांग्रेस पार्टी ने अपनी जन आक्रोश यात्रा के लिए जिन पदाधिकारियों को संभागीय मीडिया प्रभारी बनाया है उसमें बुंदेलखंड में उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला के साथ प्रवक्ता संदीप सबलोक और अभिषेक गौर, नर्मदापुरम संभाग में उपाध्यक्ष संगीता शर्मा और प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय, महाकोशल में प्रवक्ता महेन्द्र अमूले और रोहित यादव, विंध्य में प्रवक्ता शहरयार खान और रवि वर्मा, उज्जैन में प्रवक्ता विवेक गुप्ता और नीलाभ शुक्ला शामिल है।

इसी तरह भोपाल संभाग में यात्रा के प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष अब्बास हफीज और प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, मालवा निमाड़ में उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम के साथ अमीनुल खान सूरी और अमित चौरसिया, ग्वालियर संभाग में उपाध्यक्ष आरपी सिंह के साथ धर्मेन्द्र शर्मा, चंबल संभाग में प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया और कुंदन पंजाबी देखेंगे। प्रवक्ता आनंद जाट, संतोष सिंह परिहार और मिथुन सिंह अहिरवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रहकर समन्वय और प्रचार-प्रसार का काम सौंपा गया है। (MP Politics News)

Related Articles

Back to top button