मध्यप्रदेश अपडेट

MP Heavy Rain Alert: इन जिलों में 3 दिनों तक धुआंधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में एक बार फिर धुआंधार बारिश का दौर चल रहा है। कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से यह स्थिति बनी है। आज और आने वाले 2 दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर ऑरेंज और यलो अलर्ट (MP Heavy Rain Alert) जारी किया है। कई जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

आज इन जिलों के लिए MP Heavy Rain Alert

मौसम केंद्र भोपाल ने आज 3 सितंबर बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • Orange Alert (अति भारी बारिश): मौसम विभाग ने आज खंडवा, देवास, सिहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में साढ़े 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
  • Yellow Alert (भारी बारिश): बड़वानी, खरगौन, बुरहानुपर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
  • Light Rain Alert: भोपाल, जबलपुर और रीवा समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

4 सितंबर को इन जिले के लिए MP Heavy Rain Alert

मौसम विभाग ने बुधवार 4 सितंबर को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

  • Orange Alert (अति भारी बारिश): धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर।
  • Yellow Alert (भारी बारिश): इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट।
  • Light Rain Alert: भोपाल, जबलपुर और रीवा समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश।

5 सितंबर को MP Heavy Rain Alert का कहाँ होगा असर रहेगा

गुरुवार 5 सितंबर को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

  • Yellow Alert (भारी बारिश): नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, गुना और शिवपुरी।
  • Light Rain Alert: प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।

क्यों जारी हो रहा है लगातार MP Heavy Rain Alert?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय दो बड़े कारणों से प्रदेश में बारिश तेज हो रही है –

  1. मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) – जो मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है।
  2. Cyclonic Circulation (चक्रवातीय परिसंचरण) – जिससे नमी मिल रही है और बादल लगातार बन रहे हैं।

इन दोनों सिस्टम के चलते प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी पानी गिर रहा है।

मंगलवार को इन जिलों में जमकर हुई बारिश

  • भोपाल, जबलपुर, सिवनी, शिवपुरी और ग्वालियर में तेज बारिश दर्ज की गई।
  • दतिया, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सीधी, विदिशा और राजगढ़ में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • शाजापुर जिले में भारी बारिश से पुलिया डूब गई और एक स्कूल बस फंस गई।
  • नर्मदापुरम जिले में तवा डैम के गेट खोले गए।

अब तक की बारिश MP Heavy Rain Alert का आंकड़ा

मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में अब तक 38.2 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 31.5 इंच होना चाहिए था। यानी इस बार 104% बारिश पहले ही हो चुकी है। पिछले सीजन की तुलना में इस बार बारिश का स्तर अभी सामान्य से बेहतर है। प्रदेश की औसत वर्षा 37 इंच मानी जाती है, जबकि पिछले साल 44 इंच पानी गिरा था।

MP Heavy Rain Alert: जिलों का रिपोर्ट कार्ड

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले

  • गुना: 58.27 इंच
  • मंडला: 54.8 इंच
  • श्योपुर: 53.1 इंच
  • अशोकनगर: 52.3 इंच
  • रायसेन: 52.2 इंच

कम बारिश वाले जिले

  • इंदौर: 21.4 इंच
  • शाजापुर: 21.7 इंच
  • खरगोन: 22.6 इंच
  • खंडवा: 23 इंच
  • बड़वानी: 24.5 इंच

MP Heavy Rain Alert से किसे सतर्क रहने की जरूरत?

  • निचली बस्तियों में रहने वाले लोग
  • नदी-नालों के किनारे रहने वाले परिवार
  • किसान, जिनकी फसल कटाई के लिए तैयार है
  • यात्री, जिन्हें ग्रामीण और पहाड़ी सड़कों पर सफर करना है

प्रशासन ने MP Heavy Rain Alert के चलते दी यह सलाह

अगले तीन दिन प्रदेश में लगातार बारिश का असर रहेगा। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है। जिन जिलों में MP Heavy Rain Alert है, वहां लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की जरूरत है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button