टेक/ऑटो

Renault Kwid E-TECH : Renault की ये कार देती है 298 km की रेंज! इलेक्ट्रिक वर्जन ने लुक और डिजाइन से टाटा और मारूति की कर दी छुट्टी

Renault Kwid E-TECH: This Renault car gives a range of 298 km! Electric version left Tata and Maruti with look and design

Renault Kwid E-TECH : Renault की ये कार देती है 298 km की रेंज! इलेक्ट्रिक वर्जन ने लुक और डिजाइन से टाटा और मारूति की कर दी छुट्टीRenault Kwid E-TECH : Renault ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार Kwid का नया वेरिएंट Renault Kwid E-TECH लॉन्च किया है। Kwid का यह नया मॉडल इलेक्ट्रिक इंजन से चलता है और एक बार चार्ज करने पर 298 किलोमीटर तक चलने की कैपेसिटी रखता है। इसमें नए तरह की ग्रिल, E-TECH बैजिंग और नए अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के रूप में देखने को मिलता है। इसमें रेग्युलर क्विड की तरह ही सर्कुलर गियर सिलेक्टर दिया गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में इस मॉडल की डिमांड जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है।

कंपनी का दावा है कि क्विड इलेक्ट्रिक 4.1 सेकंड में 0-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी की मानें तो यह फुल चार्ज में 298 किमी तक चल जाएगी। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी है, जो इसकी बैटरी को चार्ज करती है। इसे चार्ज करने के लिए 7kW वॉलबॉक्स चार्जर और DC फास्ट चार्जर की सुविधा मिलती है। डीसी चार्जर के जरिए इसे 15 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 40 मिनट लगती हैं।

Renault Kwid E-TECH : Renault की ये कार देती है 298 km की रेंज! इलेक्ट्रिक वर्जन ने लुक और डिजाइन से टाटा और मारूति की कर दी छुट्टी

लुक और डिजाइन है शानदार(Renault Kwid E-TECH)

रेनो की यह नई इलेक्ट्रिक कार Kwid फेसलिफ्ट पर आधारित है। लुक और डिजाइन में इसका कोई तोड़ नहीं है। क्विड ईवी का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता है, लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक कलोज्ड ग्रिल (लोगो के नीचे दो क्रोम स्ट्रिप्स के साथ), ई-टेक बैज और अलॉय व्हील्स सहित कुछ बदलाव भी हैं। ब्राजील-स्पेक क्विड ईवी तीन रंगों – नोरोन्हा ग्रीन, ग्लेशियर पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर में उपलब्ध है। क्विड ईवी और रेगुलर मॉडल के इंटीरियर के बीच प्रमुख अंतर की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक कार में ईवी-स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं। इसमें भी इंडिया-स्पेक Kwid जैसा ही सर्कुलर गियर सिलेक्टर मिलता है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि kwid electric को फिलहाल ब्राजील में उतरा गया है, कंपनी ने इसकी कीमत 23.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार ग्रीन, पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर कलर में मिलेगी। भारत में Renault kwid electric को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है ।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button