मध्यप्रदेश अपडेट

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024: आज प्रदोष व्रत पर इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, भोलेनाथ की खूब बरसेगी कृपा

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 21 February 2024: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंडित मधुसूदन जोशी
पंडित मधुसूदन जोशी

आज 21 फरवरी 2024, दिन बुधवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

☀️2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सभी लोग एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ दूरियां चल रहीं थीं, तो वह भी दूर होंगी। यदि आप संतान की नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। नवीन रिश्तों को बनाने की कोशिशों में आप लगे रहेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है।

☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, वह किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपकी कोई गुप्त बात परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है।

☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए खर्चे से भरा रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस की योजनाओं में आप अच्छा धन लगाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। किसी काम में आप उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको कुछ ठगी व अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आर्थिक मामलों में लेन-देन बहुत ही सोच विचारकर करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है।

☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की योजनाओं को बहुत ही समझदारी से बनाने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय की योजनाएं फैलेंगी। आप आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य में आप तेजी दिखाएंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि किसी संपत्ति का सौदा किया है, तो वह भी बाद में आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।

☀️6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सफलता मिलने की संभावना है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी के मामले में बेवजह बोलना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी। व्यापार में तेजी आएगी। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। सभी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको संतान के विवाह में आ रही बाधा के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️9 धनु राशि :- आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी अच्छे मुकाम को हासिल कर सकते हैं। संबंधों में घनिष्ठता आएगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भूमि और भवन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको लेन-देन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आपके विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन आपको किसी की कही-सुनी बातों में आने से बचना होगा। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह दूर होंगी। आप अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से लेन-देन में ना आएं। सेवा कार्यों में गति आएगी। किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाई-बहनों से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आप यदि किसी काम में अपने माता-पिता से सलाह करेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान देगा। यदि आपने शेयर मार्केट में धन लगाने का सोचा है, तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप अपने कामों की सूची बनाएं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। भौतिक वस्तुओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 21 February 2024)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button