बड़ी खबरें

Betul-Ashapur Highway Accident: लेड़दा घाट में फिर बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 बच्चे गंभीर घायल

Betul-Ashapur Highway Accident: Big accident again in Ledda Ghat, 2 people died due to truck overturning, 3 children seriously injured

Betul-Ashapur Highway Accident: लेड़दा घाट में फिर बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 बच्चे गंभीर घायलBetul-Ashapur Highway Accident: बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे (Betul-Ashapur State Highway) के लेड़दा घाट में लोहे से भरा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भीमपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत अहाके से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रायपुर से लोहे की सरिया लेकर खरगौन जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच एए 9337 अनियंत्रित होकर घाट में पलट गया। ट्रक चालक रियाज पिता सियाज और सादिक पिता आबिद खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि मृतक सादिक की ससुराल बैतूल में गई। वह अपनी पत्नी आमरीन सहित बच्चे कादिर और आबदा को ट्रक में बिठाकर घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया। ट्रक के चालक मृतक रियाज का बेटा भी घायल हुआ है। घायलों को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक में दबे एक मृतक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भीमपुर अस्पताल पहुंचाकर विवेचना प्रारंभ की है।(Betul-Ashapur Highway Accident)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button