मनोरंजन अपडेट

Jokes in Hindi : गर्मी के मौसम ने तो हद ही कर है, मच्छर भी कान के पास आकर पूछने लगे है…

Jokes in Hindi: The summer season has crossed its limits, mosquitoes have also come near the ears and started asking...

Jokes in Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes in Hindi)

गर्मी के मौसम ने तो हद ही कर है।
मच्छर भी कान के पास आकर पूछने लगे है…
भाई तेरा खून ठंडा तो है न?

हर कोई चांद से मोहब्बत करेगा,
तो सूरज तो जलेगा ही ना…
अब क्या झेलो 40 डिग्री।

पत्नी- हाय राम आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी!
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ!
इतना कहते ही पत्नी ने भी पति के सिर में दो ईंट मार दी
बेचारा पति अब कोमा में है….

पत्नी- उठो सुबह हो गई
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं,
ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए।
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे,
वो मेरी दूसरी ID है….

टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर
काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए।
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि
मच्छर से सॉरी बुला लोगे

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button